आस्था

सूर्य-शनि की टेढ़ी नजर से इन 5 राशियों के जीवन में मचेगी उछल-पुथल, 16 अगस्त तक रहें सावधान!

Surya Shani Shadashtak Yog Effect on Zodiac: ग्रहों के राजा सूर्य अपनी चाल बदलकर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं. सूर्य देव इस राशि में 16 अगस्त तक रहने वाले हैं. सूर्य के गोचर और शनि के मूल त्रिकोण राशि कुंभ में उपस्थिति की वजह से षडाष्टक योग का निर्माण हुआ है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब सूर्य और शनि की मौजूदगी एक दूसरे के छठे और आठवें भाव में होती है तो षडाष्टक योग बनता है. वैदिक ज्योतिष में शनि-सूर्य के षडाष्टक योग को अच्छा नहीं माना गया है. ऐसे में इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में खास बदलाव देखा जा सकता है. षडाष्टक योग का किन 5 राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा, जानिए.

कर्क राशि

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग कर्क राशि के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है. इस योग के प्रभाव से आत्मविश्वास कमजोर होगा. कार्यों में साहस की कमी रहेगी. धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर विवादों से बचकर रहना होगा. मानसिक तनाव रहेगा.

सिंह राशि

नौकरीपेशा वालों के लिए शनि-सूर्य का षडाष्टक योग कई प्रकार की मुश्किलें खड़ा करेगा. पारिवारिक जीवन में उपल-पुथल की स्थिति बन सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से विवाद हो सकता है. ऐसे में लाइफ पार्टनर की बातों को अनसुना करने से बचना होगा. धन के मामले में खास सतर्क रहना होगा अन्यथा नुकासान हो सकता है.

कन्या राशि

षडाष्टक योग के अशुभ से विरोधी हावी रहेगा. कार्यस्थल पर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा. धन को लेकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें. सामाजिक जीवन में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में कमी आएगी. व्यापार में धन के निवेश को लेकर सतर्क रहें, अन्यथा भरी मुश्किल हो सकती है.

धनु राशि

धनु राशि के लिए शनि-सूर्य का षडाष्टक योग अनेक प्रकार की परेशानियों का कारण बनेगा. पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. किसी भी प्रकार के विवाद से बचकर रहना होगा, नहीं तो कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ेगा. नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर परेशानियों का समना करना पड़ सकता है.

कुंभ राशि

सूर्य-शनि का षडाष्टक योग दुर्घटना का कारण बनेगा. इस दौरान वाहन चलाते वक्त बेहद सतर्क रहना होगा. कार्यों में रुकावटें आएंगी. कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी से विवाद हो सकता है. अनावश्यक वाद-विवादों से बचकर रहना होगा. कार्यस्थल पर परिस्थियां प्रतिकूल रहने वाली हैं. ऐसे में इस दौरान बेहद सावधान रहना होगा. धन के निवेश से आर्थिक नुकसान हो सकता है. आमदनी और खर्त का संतुलन बिगड़ेगा.

यह भी पढ़ें: सूर्य-गोचर से बढ़ेंगी इन राशियों की मुश्किलें, कल से 30 दिनों तक रहना होगा खास सतर्क

यह भी पढ़ें: शनि के मार्गी होते ही पलट जाएगी इन राशियों की किस्मत, तमाम परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

14 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

17 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

21 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

27 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

35 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

38 minutes ago