आस्था

Vastu tips for positive energy: वास्तु के इन उपायों से दूर होती है घर से नकारात्मकता

Vastu tips for positive energy: अगर आपको सोते समय बुरे सपने आते हैं या फिर घर मे अचानक से एक के बाद एक दिक्कतें आने लगती हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है. इस तरह की स्थिति में घर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर इसका विपरीत असर पड़ता है और परिवार के सभी सदस्यों की मानसिक शांति गायब हो जाती है. नकारात्मकता का वास होने पर परिवार की वित्तिय स्थिति भी प्रभावित होती है.

दरसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कई बार हम बिना सोचे समझे ही ऐसी चीजों को घर में रख लेते हैं, जोकि वास्तु शास्त्र के हिसाब से सही नहीं होती. ऐसा होने पर जल्द से जल्द इसका निवारण करना जरूरी है. ताकि घर के विकास के लिए सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता रहे. इसके लिए कुछ आसान से वास्तु टिप्स को आजामाया जा सकता है. आइए जानते हैं वे कौन से टिप्स हैं.

नमक से दूर होगी नकारात्मकता

वास्तु के मुताबिक नमक में घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने की ताकत होती है. घर में हर अमावस्या के दिन या 15 दिन में एक बार पानी में खड़ा नमक डालकर पोछा लगाने घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसके लिए सबसे पहले 1 लीटर पानी में 50 ग्राम खड़ा नमक डालकर नमक को अच्छे से गला लें. इसके बाद इस पानी का उपयोग करते हुए पोछा लगायें. इससे नेगेटिव एनर्जी घर से चली जाएगी. खड़ा नमक न मिलने पर उसके स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं. लेकिन अगर आप गुरुवार के दिन पोंछा लगा रहे हैं तो उसमें नमक न डालें.

ये भी पढ़ें: Venus Gochar 2022: शुक्र करेंगे जल्द ही इस राशि में गोचर, इन 4 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत

कपूर का उपाय है खास

जिस घर में प्रतिदिन संध्याकाल में भगवान की कपूर से आरती की जाती है वहां किसी तरह की निगेटिव एनर्जी अपना असर नहीं दिखा पाती. ऐसे में आप भी रोज शाम को घर में कपूर जला सकते हैं. कपूर न होने पर सेज की पत्तियों का धुआं भी फायदेमंद रहता है.

मोर पंख रखना है शुभ

वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार के लिए मोर के पंख को रखना शुभ माना जाता है. इसे मंदिर में या किसी दीवार पर लगाया जा सकता है. भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय होने के कारण धार्मिक रूप से भी इसे घर में रखना अति शुभ होता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

9 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

10 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

40 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

49 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

49 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

56 minutes ago