आस्था

Venus Gochar 2022: शुक्र करेंगे जल्द ही इस राशि में गोचर, इन 4 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत

Venus Gochar 2022: माना जाता है कि शुक्र ग्रह जिन लोगों की कुंडली में शुभ स्थान पर बैठे रहते हैं, उन्हें जीवन में सभी तरह के वैभव और धन की प्राप्ति होती है. इसके अलावा शुक्र  के राशि परिवर्तन करने पर भी किसी को शुभ तथा किसी को अशुभ फल की प्राप्ति होती है. ज्योतिष के अनुसार एक बार फिर शुक्र 5 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं. ऐसे में शुक्र का यह राशि परिवर्तन चार राशियो के लिए बेहद ही लाभदायक रहने वाला है. आइए जानते हैं वे राशियां कौन सी हैं और कैसा रहेगा इस गोचर के दौरान उनका भाग्य.

मेष राशि वालों को मिलेगा यह लाभ

शुक्र के इस गोचर के दौरान मेष राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा. धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों का न केवल सामाजिक दायरा बढ़ेगा, बल्कि उनके द्वारा की गई यात्राएं बेहद सफल रहेंगी. इस राशि के लोगों को परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा. अगर कोई नया व्यवसाय शुरु करने जा रहे हैं तो धन की कमी नहीं होगी. किसी नए जगह पर सैर-सपाटे की योजना बना सकते है. जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी.

ये भी पढ़ें: Vastu tips for positive energy: वास्तु के इन उपायों से दूर होती है घर से नकारात्मकता

सिंह राशि के लोगों को ऐसी मिलेगी कामयाब –

इस राशि के पंचम भाव से शुक्र का गोचर होगा. ऐसे में इस राशि के लोग कार्यक्षेत्र मे लाभ अर्जित करेंगे. नए प्रेम प्रसंगों की शुरुआत हो सकती है. आईटी, मीडिया, फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों को कामयाबी मिलेगी. वहीं महिलाओं को नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है. परिवार में भी नए सदस्य का आगमन हो सकता है.

वृश्चिक राशि वालों के खुलेंगे भाग्य के द्वार – गोचर के दौरान इस राशि वाले लोगों को विदेश से धन मिलने की उम्मीद है. व्यापार में नए साझीदार बनेंगे. इस दौरान इनका व्यवहार काफी सौम्य रहेगा. किसी महिला द्वारा आपको लाभ हो सकता है. वहीं ज्योतिष के प्रति इनका रुझान बढ़ेगा.

कुंभ राशि वालों के बनेंगे ऐसे काम –  शुक्र के इस गोचर के दौरान आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. परिवार आपके हर निर्णय में आपके साथ रहेगा. बिगड़े रिश्तों में सुधार होगा. फैशन उद्य़ोग, लेखन और अभिनय से जुड़े लोगों को अत्यधिक धन लाभ होगा. जीवन साथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

31 seconds ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

14 minutes ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago