देश

Shraddha Murder Case: ‘जो भी किया गुस्से में किया’- कोर्ट में बोला श्रद्धा के 35 टुकड़े करने का आरोपी आफताब

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की आज साकेट कोर्ट में पेशी हुई. आफताब की पेशी वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए की थी. लेकिन इस दौरान आफताब ने पहली बार अपना जुर्म कबुल किया. उसने जज के सामने साकेत कोर्ट में बोला कि मैंने जो किया, गुस्से में किया. इसके साथ ही आरोपी आफताब की पुलिस हिरासत 4 दिन के लिए बढ़ा दी गई है. इसका मतलब पुलिस अभी आफताब से 4 दिनों तक और पूछताछ कर सकती है. लेकिन आफताब ने जो कोर्ट में बोला उसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे कि कहीं उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए तो ऐसा नहीं बोला है.

आफताब के कबूलनामे में गौर करने वाली बात करने वाली ये है कि उसने सिर्फ ये बोला है कि उसने जो किया वो गुस्से में किया उसने ये नहीं कहा कि उसने ही श्रद्धा का मर्डर किया है. उसने कहा है कि जो कुछ हुआ वह गुस्से में हुआ. आरोपी के वकील के मुताबिक कोर्ट ने इस बयान को अपने रिकॉर्ड में नहीं लिया है. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक आफताब ने पालीग्राफी टेस्ट के लिए सहमति भी दे दी है. इसके बाद कोर्ट ने टेस्ट की स्वीकृति दे दी

कुला मिलाकर 14 दिन की कस्टडी

आरोपी आफताब को पुलिस अभी तक 5-5 बार अपनी कस्टडी में ले चुकी है. इसके साथ ही पुलिस को कोर्ट की तरफ से आफताब की 4 दिन की कस्टडी और बढ़ा दी गई है. अब उसका पालीग्राफी टेस्ट होगा और उसके बाद नार्को टेस्ट होगा. तो कुल मिलाकर पुलिस के पास अभी केवल 4 दिन बचे है आरोपी से सच उगलवाने के लिए. इसके अलावा उनको इन 4 दिनों में मजबूत सबूत भी जुटाने होंगे.

ये भी पढ़े– Shraddha Murder Case: बैग में रखकर श्रद्धा के शव के टुकड़ों को लगाने जा रहा था ठिकाने? CCTV फुटेज में दिखा आफताब

https://hindi.bharatexpress.com/india/shraddha-murder-case-cctv-visuals-of-aftab-carrying-bag-at-a-street-outside-his-house-surface-from-october-18-21096

कड़ी सजा से बचने की कोशिश तो नहीं

आरोपी आफताब ने कोर्ट में जो कहा उसके बाद आशंका जताई जा रही कहीं ये उसकी बचने की प्लानिंग तो नहीं दरअसल, इसका मतलब ये होता है कि आपने कुछ ऐसा किया जो बिना सोचे-समझे हुआ क्योंकि आप काफी ज्यादा गुस्से में आ गए थे, वो इसे गैर-इरादतन हत्या का रूप दे रहा है. आफताब के मुताबिक श्रद्धा ने उसकी तरफ कुछ फेंका और वह गुस्साकर उसकी तरफ दौड़ा. उसने तब तक गला दबाए रखा जब तक श्रद्धा का शरीर शांत नहीं पड़ गया. इसके मुताबिक आरोपी गैर-इरादतन का इस्तेमाल करके धारा 302 से बच सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

6 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

13 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

17 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

21 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

33 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

35 minutes ago