आस्था

Today Horoscope, 012 June 2023: सिंह और कुंभ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ तो इन राशि वालो को रहना होगा सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 012 June 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपने व्यवहार पर ध्यान देना होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है. लेनदेन में सावधानी बरतें. घर पर मेहमानों का आगमन बना रहेगा. प्रेम जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

दूसरों के प्रति विनम्र और दयालु बने रहेंगे. अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. आज आप अपने लिए कुछ समय निकाल सकते हैं. दूसरों को अपनी बात बताने से बचें.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक है. किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है. निवेश का लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ सकता है.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

दोस्तों का सहयोग मिलेगा. निवेश के रूप में घर या जमीन खरीद सकते हैं. अगर कोई आपको परेशान कर रहा है तो उसे इग्नोर करें. कार्यस्थल पर तनाव मुक्त रहेंगे. किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसकी मदद से आप तरक्की करेंगे.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

चोट लगने की आशंका है. कार्यक्षेत्र में कोई विशेष योजना बना सकते हैं. दूसरे लोगों पर काम को लेकर दबाव न डालें. रचनात्मकता बनी रहेगी. वैवाहिक जीवन मे तालमेल बिठाने की जरूरत है. काम को लेकर तनाव लेने से बचें.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

बीमारी की वजह से उदास महसूस कर सकते हैं. परिवार में सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे. निवेश पर पैसा खर्च करने से बचें. जीवनसाथी के साथ व्यवहार पर ध्यान दें. ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है. वैवाहिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

कार्यस्थल पर खास लोगों का साथ मिलेगा. घर की मरम्मत में पैसा खर्च हो सकता है. मौज-मस्ती के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. रोमांटिक महसूस कर सकते हैं. अकेले रहना पसंद करेंगे. जीवनसाथी आपके लिए कुछ ख़ास कर सकता है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे. उन चीजों से दूर रहें जो आपको कमजोर बनाती हैं. धन खर्च करते समय सावधान रहें. कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. अपनी भावनाओं को समझाने की कोशिश करें.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपके परिवार को आपसे बहुत उम्मीदें रहेंगी. माता पक्ष से परिवार में कुछ धन प्राप्त हो सकता है. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. सहकर्मियों के साथ काम करते समय सतर्क रहने की आवश्यकता होगी.

इसे भी पढ़ें: Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम मंदिर के बारे में कितना जानते हैं आप ? जानिए महाभारत से जुड़ी उनकी कहानी

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

धन के साथ सौभाग्य में वृद्धि होगी. परिवार के साथ समय बिताएंगें. आज आपको जीवनसाथी के लिए भी कुछ समय निकालना चाहिए. आज आप कुछ रचनात्मक कर सकते हैं. दिन के दूसरे पहर में धन लाभ होने की संभावना है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

पैसों को लेकर किसी विवाद के सुलझने की संंभावना है. अतिरिक्त धन की प्राप्ति होगी. दूसरों को अपने राज बताने से बचें. आपके सहकर्मी और कर्मचारी आज आपके प्रति अच्छे रहेंगे. लोगों का आपके प्रति व्यवहार उत्तम रहेगा.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपको उपर थकान हावी हो सकती है. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के बड़ बुजुर्गों का साथ मिलेगा. प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी. आपको कोई ख़ास तोहफा मिल सकता है जिससे आप अपने वैवाहिक जीवन में ख़ुश रहेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

उन्नाव में चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा! 2002 में पिता को मरा बताकर हथिया ली नौकरी, पड़ोसी ने कर दिया भंडाफोड़

Unnao Teacher Fraud: उन्नाव में एक बेटे ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स पेश कर अपने पिता को…

15 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत में प्रोफेसर एंगल फेल! क्राइम ब्रांच ने क्या कहा?

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में…

16 minutes ago

डेटा नहीं चाहिए तो पैसा क्यों दें? TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया सस्ते प्लान लाने का आदेश

TRAI Regulation 2026: ट्राई ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (तेरहवां संशोधन) रेगुलेशन 2026 जारी किया है.…

40 minutes ago

अडानी रियल्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मर्डर केस: लापता युवक का बिना पहचान कर दिया अंतिम संस्कार, SC ने मांगा हलफनामा

गुरुग्राम में अडानी रियल्टी के प्रोजेक्ट मैनेजर मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और…

52 minutes ago