आस्था

Today Horoscope, 02 January 2023: साल के दूसरे दिन इन राशि वालों के करियर में हो सकता है बदलाव, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Today Horoscope, 02 January 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन धार्मिक क्षेत्र में रुझान हो सकता है. माता-पिता के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे. किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

जीवनसाथी से तनाव हो सकता है. शेयर बाजार में आज के दिन सोच-समझकर निवेश करें. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. खर्च में बढ़ोतरी से चिंता बनी रहेगी.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन अचानक से धन लाभ होने की उम्मीद है. दिन के दूसरे पहर में कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. संतान से सुख की प्राप्ति होगी.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. दूसरों के वाद-विवाद में पड़ने से बचें. सेहत पर असर पड़ सकता है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिलने की उम्मीद है. करियर के क्षेत्र में बदलाव हो सकता है. रोजगार को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है. शारीरिक रूप से स्वयं को फिट महसूस करेंगे. दिनचर्या में व्यस्तता बनी रहेगी. परिवार के लिए समय निकालें.

इसे भी पढ़ें: 5 Lucky zodiac signs In Year 2023: नए साल में खुलने वाली है इन 5 राशियों की किस्मत, करियर और व्यापार में होगा लाभ

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप दूसरों की मदद कर सकते हैं. जीविका के नए साधन बनने की उम्मीद है. संतान को लेकर चिंता हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. निवेश से पहले किसी योग्य जानकार की सलाह लें. आज के दिन भाई-बंधु आपसे किसी चीज की अपेक्षा कर सकते हैं.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

नौकरी पेशा जातकों को लाभ मिलने की उम्मीद है. कार्यस्थल पर अपने कनिष्ठों के साथ उचित व्यवहार करें. सामाजिक तौर पर व्यस्तता बनी रहेगी.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

व्यापार में होने वाले लाभ में कमी आ सकती है. कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता बनी रहेगी. दिन के दूसरे पहर में किसी व्यक्ति से विवाद होने की आशंका है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप अपनी मर्जी के काम करने में सफल रहेंगे. जीवनसाथी के साथ भी कुछ समय गुजारे. किसी पुराने दोस्त के सहयोग से लाभ होने की उम्मीद है.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप सकारात्मक रूप से सोचेंगे. दिन की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने की उम्मीद है.

Rohit Rai

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

48 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago