आस्था

Today Horoscope, 10 January 2023: कन्या और धनु राशि वालों के बन सकते हैं यह काम, देखें अपना आज का राशिफल

Today Horoscope, 10 January 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

सामाजिक कार्यों में सहभागिता बनी रहेगी. आर्थिक रूप रूप से आज का दिन लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी. दिन अनुकूल रहेगा.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. किसी पुराने रोग के उभरने की आशंका है. खर्च में बढ़ोतरी होगी.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

अटका हुआ धन मिलने की संभावना है. किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं. व्यापार में लाभ होगा. विरोधियों पर हावी रहेंगे.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से आहत हो सकते हैं. किसी कीमती वस्तु के गुम होने की आशंका है. सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है. नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा. प्रसन्नता बनी रहेगी. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

जीवन साथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे. नौकरी में अधिकार बढ़ सकता है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है. संतान को लेकर तनाव रहेगा. आय में बढ़ोतरी होगी. बहुमूल्य उपहार मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें: Grah Gochar: शुक्र और शनि की युति से खुलेगी इन तीन राशि वालों की किस्मत, करियर और व्यापार में होगा यह लाभ

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

पुराने निवेश का लाभ मिलेगा. जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी. प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिलने की उम्मीद है. सेहत को गंभीरता से लें.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन वाणी पर नियंत्रण रखें. शत्रुओं का पराभव होगा. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा होगा.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन मशीनरी और आग से सावधान रहें. अपने निर्णय स्वयं ले. दूसरों को अपनी बातें बताने से बचें. व्यवसाय में लाभ होगा.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें. धन लाभ होने की संभावना है. समय पर कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी. खानपान में आज के दिन सावधानी बरतें.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी. आय के अन्य स्रोत बनेंगे. चोट व रोग से बाधा व हानि संभव है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago