बिजनेस

Petrol-Diesel Price: ब्रेंट क्रूड के भाव 80 डॉलर के नीचे, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today: आज सुबह यानी 10 जनवरी 2023 को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए दाम के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे ही है. इसका असर मंगलवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर देखने को मिला है. आज कई शहरों में तेल के दाम भी सस्‍ते हुए हैं.

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर (नोएडा- ग्रेटर नोएडा) में आज पेट्रोल 24 पैसे सस्‍ता होकर 96.76 रुपये लीटर में मिल रहा है, जबकि डीजल 21 पैसे गिरकर 89.93 रुपये लीटर में बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.26 रुपये लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल 30 पैसे गिरकर 89.45 रुपये लीटर पर मिल रहा है. पटना में आज पेट्रोल 35 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये लीटर हो गया है. जबकि डीजल 32 पैसे चढ़कर 94.36 रुपये लीटर बिक रहा.

यदि हम कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान इसकी कीमतों में खास बदलाव नहीं आया है. ब्रेंट क्रूड का भाव मामूली बढ़त के साथ 79.43 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. वहीं, डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव 0.13 डॉलर बढ़कर 74.53 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- Stock Market Closed: बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद, निफ्टी 18000 के पार, मेटल, IT शेयरों में शानदार तेजी

इन शहरों में बदले पेट्रोल के भाव

नोएडा में  पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93  रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

यदि आप भी अपने शहर में केवल एसएमएस के माध्यम से पेट्रोल-डीजल के रेट जानना चाहते हैं. तो इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए आपको 9224992249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा. और आपको आपके शहर के पेट्रोल-डीजल  का ताजा भाव पता चल जाएगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

2 hours ago

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

4 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

9 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

11 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

11 hours ago