रिलायंस जियो
Reliance Jio 5G: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio 5G) अपनी हाई स्पीड इंटरनेट 5जी सर्विस Jio True 5G का विस्तार कर रही है. इसी क्रम में अब रिलायंस जियो ने एक साथ देश के 10 शहरों में 5G सर्विस को रोलआउट कर दिया है. इन शहरों में उत्तर प्रदेश के आगरा, कानपुर, मेरठ और प्रयागराज, आंध्र प्रदेश के तिरुपति और नेल्लोर, केरल के कोझिकोड, त्रिशूर और महाराष्ट्र के शहर नागपुर और अहमदनगर शामिल हैं. इन राज्यों की सरकारों ने भी शहरों को डिजिटाइज करने करने की जियो की कोशिश का समर्थन किया है.
इन शहरों में जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के 1 GBPS-प्लस Speed पर अनलिमिटेड डेटा का बेनिफिट लेने के लिए जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा. इस ताजा ऐलान के बाद Jio की 5G सेवाएं अब 85 शहरों में लाइव हो गई हैं. जियो के प्रवक्ता की तरफ से एक बयान में कहा गया कि हमें 4 राज्यों के 10 शहरों में Jio True 5G सेवाओं को रोलआउट करने पर गर्व है. हमने देश में True 5G रोलआउट की गति और बढ़ाया है. कंपनी ने बताया कि 5जी सर्विस के साथ इन इलाकों के यूजर्स को बेहतर नेटवर्क, ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और हेल्थकेयर के क्षेत्रों में विकास के अवसर मिलेंगे.
इसके पहले, राजस्थान में रिलायंस जियो की 5जी सेवाएं शुरू कर दी गईं. गत शनिवार को जियो ने जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के यूजर्स के लिए 5जी सुविधा की शुरुआत की. कंपनी की तरफ से बताया गया कि आने वाले समय में इसको अजमेर, कोटा और बीकानेर में शुरू किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Jio 5G Services: राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर और जयपुर में जियो की 5जी सेवा शुरू, सीएम अशोक गहलोत ने बताया क्रांति
सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश में रिलायंस जियो 5जी सेवा के लॉन्चिंग के अवसर पर जियो ग्लास पर Jio True 5जी सेवा का परीक्षण किया. उन्होंने इसे क्रांति बताते हुए शहर के लोगों को बधाई भी दी. बता दें कि जियो 5जी नेटवर्क के जाल को पूरे देश में तेजी से फैला रहा है. टेलीकॉम कंपनी इस दौरान यूजर्स को तरह-तरह के ऑफर भी दे रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…