राशिफल
Today Horoscope, 11 January 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन सेहत को लेकर सतर्कता बरतें. व्यापार में लाभ में कमी आ सकती है. उपहार में कोई अनमोल वस्तु मिलने की संभावना है.
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है. करियर में कोई खास अवसर मिलने की उम्मीद है. मानसिक शांति बनी रहेगी.
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप किसी रचनात्मक काम को करने में सफल रहेंगे. बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है. दिन के मध्य में कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है.
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको खानपान में सावधानी बरतनी होगी. अपने जीवन साथी की बातों पर ध्यान दें. परिवार के किसी सदस्य के सहयोग से धन लाभ होगा.
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं. पैतृक संपत्ति को लेकर किसी तरह का तनाव हो सकता है. अपनी दिनचर्या में योग एवं व्यायाम को शामिल करें.
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा. दिन की शुरुआत में ही नए कामों की योजना बना सकते हैं. धन आगमन के एक से अधिक स्रोत बनेंगे.
इसे भी पढ़ें: Makar Sankranti: मकर संक्रांति के दिन तिल के महत्व की है पौराणिक कथा, सूर्यदेव ने दिया था शनिदेव को यह वरदान
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. प्रतियोगी छात्रों के लिए आज के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सेहत ठीक रहेगी.
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज दिन के दूसरे पहर में कोई ऐसी सूचना मिलेगी जिससे आपकी खुशी बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा. व्यापार में लाभ कम होगा.
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपका मन प्रकृति में लगेगा. धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में रुझान हो सकता है. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. सेहत पहले से बेहतर रहेगी.
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने लक्ष्य के काफी करीब पहुंच जाएंगे. दिन के दूसरे पहर में कोई खुशखबरी मिल सकती है. काम के प्रति आपका लगन जीवन में सफलता दिलाएगा.
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन किसी तरह के धन की हानि होने की आशंका है. पैर में दर्द की शिकायत हो सकती है. किसी भी तरह की नशीली चीजों से दूर रहें.
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा. किसी नए काम को लेकर रोमांचित हो सकते हैं. आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है. सेहत ठीक रहेगी.
PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…
Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…
Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…
Amitabh Bachchan Knee Injury KBC 18: अमिताभ बच्चन ने KBC 18 के नए एपिसोड में…
Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…
Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…