आस्था

Today Horoscope, 12 January 2023: वृश्चिक और मीन राशि वालों के पूरे हो सकते हैं यह काम, जानिए अपनी राशि का हाल

Today Horoscope, 12 January 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

व्यापार में रुकी हुई परियोजनाएं पूरी होंगी. व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे. पिता की सलाह से कार्यक्षेत्र में धन लाभ हो सकता है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

किसी मित्र द्वारा कोई शुभ समाचार मिल सकता है. भविष्य के लिए धन का निवेश करेंगे. जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं. आत्मविश्वास बना रहेगा.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

संतान को लेकर परेशान हो सकते हैं. किसी दुखद समाचार से मन बेचैन हो सकता है. परिवार की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में पदभार बढ़ने की संभावना है. धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

दूसरों की सलाह पर निवेश करने से बचें. विदेश से व्यवसाय के संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आर्थिक तंगी बनी रहेगी. संतान के भविष्य के लिए निवेश पर विचार करेंगे. नौकरी में व्यस्तता बनी रहेगी. संध्याकाल में परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

व्यापार में लाभ होने की उम्मीद है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. आज किए जाने वाले कार्यों में सफलता मिलेगी. सेहत ठीक रहेगी.

इसे भी पढ़ें: Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन बाबा गोरखनाथ से जुड़ी है खिचड़ी की रोचक कथा, मंदिर में लगता है खिचड़ी का भोग

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आय के एक से अधिक स्त्रोत बनेंगे. मानसिक तनाव हो सकता है. धार्मिक कार्यों में रुझान बना रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन संभल कर रहना होगा. जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम है.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत से आत्मविश्वास बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा. विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कला, साहित्य और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है. व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा पर करना पड़ सकता है.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत से ही थकान हावी रहेगी. सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है. व्यापार में किसी विशेषज्ञ की सलाह से लाभ होने की संभावना है.

Rohit Rai

Recent Posts

रील देखने में भी बिहार बना नंबर-1! सबसे कम टेली-डेंसिटी, फिर भी डेटा उड़ाने में देश में टॉप

TRAI के सर्किलवार आंकड़ों के मुताबिक बिहार में रोजाना करीब 49.1 पेटाबाइट डेटा की खपत…

24 minutes ago

क्या भारत बन सकता है नया सिंगापुर? जानिए क्यों ली क्वान यू के मॉडल की नकल आसान नहीं

Singapore Economy History: 1965 में मलेशिया से अलग होकर स्वतंत्र हुए सिंगापुर को ली क्वान…

26 minutes ago

Aao School Chalen Abhiyan: दिल्ली में बिना कागजात बस्तियों के बच्चों का स्कूल में एडमिशन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

Aao School Chalen Abhiyan Delhi School Admission: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 'आओ स्कूल चलें' अभियान के…

42 minutes ago

CM विजय का नया फरमान या आजीविका पर वार? जानिए किस प्रोजेक्ट पर आमने-सामने आए मछुआरे

Pattinapakkam Fishermen Protest: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय द्वारा पट्टिनापक्कम में ₹1,200 करोड़ के सचिवालय निर्माण…

49 minutes ago