बिजनेस

InvestMPGIS2023: मध्य प्रदेश में अडानी ग्रुप करेगा 60 हजार करोड़ का निवेश, रिलांयस और आईटीसी भी बढ़ाएंगे कारोबार

InvestMPGIS2023: मध्यप्रदेश की व्यापारिक नगरी में चल रही दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने आए निवेशक राज्य में निवेश को तैयार है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के दौरान अडानी समूह ने राज्य में 60 हजार करोड़ के निवेष की योजना को बताई तो वहीं डालमिया समूह ने सीमेंट संयंत्र लगाने का प्रस्ताव रखा.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वन-टू-वन चर्चा में अडानी एग्रो ऑयल एवं गैस के प्रणव अडानी ने कहा कि उनके समूह की प्रदेश में खनिज, ऊर्जा, कृषि, नवकरणीय ऊर्जा और कोयले के क्षेत्र में 60 हजार करोड़ के निवेश की योजना है.

मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने के संबंध में चर्चा के दौरान अडानी ने कहा कि यह हमारा कत्र्तव्य है. समूह अपनी आवश्यकताओं के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए राज्य में कौशल उन्नयन की गतिविधियां संचालित करेगा. समूह का राज्य में अस्पताल स्थापित करने का भी विचार है.

सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा में डालमिया भारत समूह के पुनीत डालमिया ने प्रदेश में सीमेंट प्लांट लगाने तथा स्वस्थ कार्बन साइकल विकसित करने के लिए प्रदेश के वेस्ट लैंड पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने संबंधी प्रस्ताव रखा.

गोदरेज इण्डस्ट्री के नादिर गोदरेज ने प्रदेश में बढ़ रहे शहरीकरण को देखते हुए रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश की इच्छा व्यक्त की. इसके साथ ही एग्रो केमिकल उद्योग लगाने की योजना की जानकारी दी. गोदरेज ने कहा कि उनका समूह मालनपुर स्थित इकाई का विस्तार कर रहा है. समूह सीएसआर के अंतर्गत स्वास्थ्य क्षेत्र में गतिविधियों को बढ़ाएगा.

मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा ने कहा कि उनका समूह प्रदेश में गतिविधियों का विस्तार करेगा. प्रदेश में समूह अपने रिटेल आउटलेट जूडियो की संख्या भी बढ़ाएगा.

मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा में आईटीसी ग्रुप के संजीव पुरी ने कहा कि प्रदेश में आईटीसी द्वारा 300 एफपीओ संचालित किए जा रहे हैं. इनका विस्तार कर 1000 एफपीओ स्थापित करने का लक्ष्य है, इसमें 1500 करोड़ रुपए का निवेश होगा. आईटीसी समूह प्रदेश में पैकेजिंग और खाद्य प्र-संस्करण इकाई स्थापित करने जा रहा है. पैकेजिंग इकाई इस वर्ष के अंत तक आरंभ हो जाएगी. समूह सुगंधित पौधों की खेती को प्रोत्साहित कर रहा है. इसके प्र-संस्करण पर आधारित इकाई भी प्रदेश में स्थापित की जाएगी. किसानों को फसल लेने, बिक्री आदि के संबंध में मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए आईटीसी मार्ट का भी विस्तार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: InvestMPGIS2023: हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं, भारत में निवेश के लिए हर आवश्यक सुविधा- बोले पीएम मोदी

मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा में एक्ससेंचर की रेखा मेनन ने मध्यप्रदेश की आई.टी. नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह नीति आई.टी. इंडस्ट्री के लिए बहुत उपयोगी और मित्रवत है. इंदौर में कार्य का उपयुक्त वातावरण है. अतरू इंदौर निरंतर आई.टी. प्रोफेशनल्स का केन्द्र बनता जा रहा है. एक्ससेंचर ने इंदौर में 6 महीने पहले ही कार्य आरंभ किया है, जहां 1400 लोग कार्य कर रहे हैं. समूह प्रदेश में गतिविधियों का विस्तार करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

5 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

9 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

10 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

17 minutes ago

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

24 minutes ago