देश

Jio True 5G: तमिलनाडु के इन 6 शहरों में शुरू हुई ट्रू 5जी सर्विस, 101 शहरों में सेवा लॉन्च कर जियो ने बनाया रिकॉर्ड

Jio True 5G: रिलायंस जियो देशभर में तेजी से अपना विस्तार कर रहा है. जियो ने 100 दिनों में 101 शहरों में ट्रू 5जी (True-5G) लॉन्च करके जियो ने नया रिकॉर्ड बनाया है. इस दौरान बुधवार को तमिलनाडु के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री थिरु टी. मनो थंगराज ने 6 शहरों में जियो ट्रू 5जी नेटवर्क का आरंभ कर दिया है. कोयम्बटूर, मदुरै, तिरुचिरापल्ली, सेलम, होसुर और वेल्लोर शहरों के साथ ही जियो के 5जी नेटवर्क से कनेक्ट होने वाले शहरों की संख्या 101 हो गई है.

जियो के 101 शहरों के मुकाबले एयरटेल ने सिर्फ 27 शहरों में ही अपनी 5जी सर्विस लॉन्च किया है. वहीं वीआई यानी वोडा आइडिया के ग्राहक अभी तक 5जी के शुरु होने का इंतजार में ही बैठे हैं. बता दें जियो के 5जी रोलआउट की स्पीड अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों से काफी तेज़ है.

100 दिनों के अंदर जियो सर्विस 101 शहरों में पहुंची

रिलायंस जियो ने 4 अक्तूबर 2022 को 4 शहरों में ट्रू 5जी लॉन्च किया था. जिसके बाद से ही 5जी रोलआउट की शुरुआत हुई थी. सिर्फ 100 दिनों के अंदर जियो सर्विस करीब 101 शहरों में पहुंच गई है. जिसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकत्ता जैसे मैट्रो शहरों के साथ अनेकों छोटे-बड़े शहरों को शामिल किया गया हैं. नाथद्वारा, महाकाल मंदिर, कामाख्या मंदिर, गुरुवायुर, तिरुपति जैसे धार्मिक महत्व के स्थानों पर भी जियो ने अपना ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च किया है.

5G सेवाओं के लॉन्च होने से स्टार्ट-अप्स में बढ़ावा

तमिलनाडु में सर्विस की लॉन्चिग के मौके पर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री थिरु टी. मनो थंगराज ने कहा कि तमिलनाडु में जियो की ट्रू 5जी सेवाओं को लॉन्च करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है. 5जी सेवाएं तमिलनाडु के लोगों के लिए कई बदलाव और अनेकों फायदे लेकर आएगी. तमिलनाडु में 5G सेवाओं के लॉन्च होने से स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा मिलेगा. खासतौर पर वे स्टार्ट-अप्स जिनका काम इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स जैसी नई तकनीकों पर जारी हैं.

तमिलनाडु के 6 शहरों में जियो ट्रू 5जी का विस्तार

इस दौरान जियो प्रवक्ता ने बताया कि तमिलनाडु के 6 और शहरों में जियो ट्रू 5जी का विस्तार होने से हम बेहद खुश हैं. जल्द ही जियो ट्रू 5जी नेटवर्क पूरे तमिलनाडु में मिलेगा. दिसंबर 2023 तक तमिलनाडु के हर गांव और हर कस्बे में जियो की ट्रू 5जी सेवाएं मिल सकेगी.

-भारत एक्सप्रेस
Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago