आज का राशिफल 15 फरवरी 2024.
Today Horoscope 15 February 2024: पंचांग के मुताबिक आज माघ शुक्ल षष्ठी तिथि है. अश्विनी नक्षत्र और शुक्ल योग का खास संयोग बन रहा है. अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से लेकर 1 बजकर 16 मिनट तक है. सूर्य देव कुंभ राशि में रहेंगे जबिकि चंद्रमा की उपस्थिति मेष राशि में है. इसके अलावा आज राहु काल दोपहर 2 बजकर 19 मिनट से लेकर 1 बजकर 16 मिनट तक है. राहु काल के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. आगे ज्योतिष शास्त्र के जानकार आचार्य मनोज नय्यर से सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल और खास उपाय जानिए.
लग्नेश मंगल का उच्च की स्थिति में होना आज आपको बेहद साहसी बना रहा है. आज आप साहस के बल पर अपने सभी कार्यों को सफलता पूर्वक कर पाएंगे. हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाना आज आपके लिए विशेष फलकारी है.
भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर- 75
राशि स्वामी का भाग्य भाव में बैठना आज आपके भाग्य को प्रबल कर रहा है. जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें बड़ी सफलता मिलने का योग है. दिन का लाभ लें. छोटी कन्याओं को आज सफेद बर्फी भेंट करना विशेष फलकारी है.
भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर-85
आज आपका स्वास्थ्य बिल्कुल भी साथ नहीं दे रहा. श्वास संबंधी समस्या की वजह से आपको डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है. घर पर रहें और गणपति देव का ध्यान करें.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 45
चंद्रमा की स्थिति आज आपको काम में संलग्न कर रही है. जो लोग कंप्यूटर का काम करते हैं आज उन्हें बड़ा ऑर्डर और बड़े धन लाभ का योग बन रहा है. आज आपकी मेहनत रंग लाएगी.
भाग्यशाली संख्या-9
भाग्य का मीटर 80
राशि स्वामी का परम शत्रु शनि के साथ विराजमान होना आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच उग्रता की स्थिति पैदा कर रहा है. आज वाणी पर विराम दें और धैर्य व संयम से काम लें.
भाग्यशाली संख्या-1
भाग्य का मीटर 40
राशि स्वामी बुध का पंचम भाव में मित्र शुक्र के साथ युति करना आज आपको प्रेम संबंधी मामलों में सफलता देगा. जो लोग प्रेमी-प्रेमिका को प्रपोज करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ है. दिन का लाभ लें.
भाग्यशाली संख्या-6
भाग्य का मीटर 90
आज आप अपनी माता जी के साथ विशेष वार्तालाप में व्यस्त रहेंगे. आज आपकी माता का आशीर्वाद आपको एक विशेष कार्य के लिए प्रेरित करेंगी. जिसके भविष्य उज्जवल होगा.
भाग्यशाली संख्या-7
भाग्य का मीटर 65
जो लोग प्रॉपर्टी का काम कर रहे हैं आज का दिन उनके लिए बेहद शुभ है. पिछले कुछ दिनों से जिस डील को आप करना चाह रहे थे आज वो निश्चित ही सफलता पूर्वक हो सकती है. हनुमान चालीसा का पाठ करना दिन की शुभता को बढ़ाएगा.
भाग्यशाली संख्या-3
भाग्य का मीटर 95
राशि स्वामी का चंद्रमा से युक्त होना आज आपको भावुक कर रहा है. भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें अन्यथा आपको धन की हानि होने का योग है. केले के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाएं.
भाग्यशाली संख्या-5
भाग्य का मीटर 50
आज धन की स्थिति आपकी बेहद शुभ है. शनि देव आपको रुका हुआ धन दिलवाने जा रहे हैं. व्यापारी प्रयास करें आज आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा. घर की दहलीज पर शाम के समय सरसों तेल का दीया आज अवश्य जलाएं.
भाग्यशाली संख्या-2
भाग्य का मीटर 85
आज आप अहंकारी बन सकते हैं. यदि खुद पर संयम आज नहीं रखा. पारिवारिक रिश्ते बिगड़ने का योग है. किसी गरीब को काले कपड़े का दान करना आपके लिए शुभकारी रहेगा.
भाग्यशाली संख्या-4
भाग्य का मीटर 40
आज आप धर्म के कार्यों में अपना दिन बिताएंगे. आज आपके द्वारा किया हुआ दान का धन दस गुना लाभ लेकर लौटेगा. आज मंदिर में पीले फलों का भेंट करना आपके लिए शुभकारी है.
भाग्यशाली संख्या-9
भाग्य का मीटर 90
आज भगवान विष्णु को पीली मिठाई भेंट करें. यथाश्क्ति गरीबों में बाटें और उनका आशीर्वाद लें. यदि आज आप ऐसा करते हैं तो पूरा वर्ष खुशियां और सफलताएं आपको प्राप्त होंगी.
आज दोनों पति-पत्नी मंदिर के बाहर बैठे गरीबों को मीठे चावल खिलाकर उनका आशीर्वाद लें. यदि आज आप ऐसा करेंगे, दोनों का प्रेम आपस में बढ़ेगा, परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन में सुमंगल ही सुमंगल होगा.
आज के दिन तामसिक चीजें लहसुन और प्याज का उपयोग ना करें. ये आपके लिए अनिष्टकारी है.
आज के दिन गोशाला जाकर गौमाता को गुड़ खिलाएं. यदि आज के दिन यह कार्य आप करते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत ही योगकारी मंगलकारी और कल्याणकारी गुजरेगा.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…