देश

देश में अब कोई जगह नहीं, जहां से सोनिया गांधी जीत सकें…कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो चुकी है, AIUDF चीफ ने बोला हमला

Badruddin Ajmal On Congress: कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अब राज्यसभा जाएंगी. उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य पद के लिए बीते दिन (14 फरवरी) नामांकन दाखिल किया था. अब उनके नामांकन के बाद तंज कसते हुए AIUDF चीफ और लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि देश में ऐसी कोई भी सीट नहीं है, जहां से सोनिया गांधी जीत सकें.

कांग्रेस के लिए देश में कोई जगह नहीं बची- अजमल

बदरुद्दीन अजमल ने आगे कहा कि “सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन किया है. यह शर्म की बात है, क्योंकि कांग्रेस 135 साल पुरानी पार्टी है. प्रियंका गांधी के लिए चुनाव लड़ने की कोई जगह नहीं बची है. अगर राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से नहीं लड़ते जहां 90 फीसदी वोटर्स मुस्लिम हैं तो उनके लिए भी देश में कोई जगह नहीं थी.

अजमल ने आगे कहा कि अब कांग्रेस के पास कोई एजेंडा नहीं है. कांग्रेस एक ही ढर्रे पर चल रही है. इस बार अजमल को उखाड़ फेंकना है, लेकिन हम कभी कांग्रेस के लिए ऐसा नहीं कहते हैं. अब कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है.

असम में कांग्रेस के नेता बीजेपी में शामिल

बदरुद्दीन अजमल ने असम के दरांग जिले के दलगांव में कहा कि असम में क्या चल रहा है? असम में कांग्रेस के विधायक बीजेपी के हाथों बिक चुके हैं. कुछ दिन पहले कांग्रेस के पूर्व एमएलए और कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया. आज बराक घाटी में कांग्रेस के प्रमुख नेता कमलाख्या दे पुरकायस्थ भी बीजेपी में पहुंच गए. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा नेकहा कि कांग्रेस के 7-8 MLA और BJP के साथ जाएंगे. ऐसे में असम में सिर्फ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ही अकेले पार्टी में बचेंगे.

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने किया अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, इसमें 30 हजार मूर्तियां, हर मजहब के लोगों के लिए खुला

गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी पर बोला हमला

बता दें कि सोनिया गांधी के राजस्थान से नामांकन के बाद बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि सोनिया गांधी अब थक चुकी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

21 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

32 minutes ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

52 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

1 hour ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

1 hour ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

1 hour ago