आस्था

Today Horoscope, 19 August 2023: आज के दिन इन राशि वालों को निवेश में मिल सकता है बड़ा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 19 August 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
,
आज के दिन आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी. शेयर बाजार में निवेश का लाभ मिल सकता है. घरेलू जीवन सुखमय रहेगा. करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

जीवनसाथी से तनाव हो सकता है. शेयर बाजार में आज के दिन सोच-समझकर निवेश करें. किसी काम के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है. खर्च में बढ़ोतरी से चिंता हो सकती है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे. शनि देव की कृपा से आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा. परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. जीवनसाथी के सहयोग से कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी कामयाबी हासिल होगी.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन आपको दूसरों के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा. माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. विदेश से जुड़े व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है. दिन के दूसरे पहर में मेहमानों का आगमन हो सकता है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है. नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी. सेहत पर विशेष ध्यान दें.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपको संपत्ति में निवेश से लाभ मिल सकता है. छोटे भाई या बहन की मदद से कोई बड़ा कार्य पूरा होगा. दिन की शुरुआत में थकान हावी हो सकती है. सेहत पर ध्यान दें.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज लंबे समय से पैसों की चली आ रही पैसों की दिक्कत दूर हो सकती है. घर में छोटे-छोटे बदलाव करने की योजना बना सकते हैं. शत्रु आज आपके लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकता है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज अपने करीबी लोगों से सावधान रहें. परिवार के सदस्य किसी बात पर नाराज हो सकते हैं. जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज कुछ चीजें भ्रमित करने वाली हो सकती हैं. आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम है. कारोबार में किसी नई परियोजना के बारे में विचार कर सकते हैं. माता-पिता का सहयोग मिलेगा.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपके पास चीजों को समझने का अवसर मिलेगा. आज खुद को तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं. पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है. सकारात्मक सोचने की कोशिश करें.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपको खुद को शांत रखने का प्रयास करना होगा. करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं. दिन के दूसरे पहल में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी.

इसे भी पढ़ें: नजर दोष से जिंदगी हो जाती है तबाह, इस उपाय से दूर करें बच्चों और कारोबार पर लगने वाला नजर दोष

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा. अचानक से बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं. आज आप दूसरों की मदद करेंगे. बेरोजगारों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है.

Rohit Rai

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago