आस्था

Sawan 7th Somwar 2023: सावन के 7वें सोमवार पर बन रहे हैं तीन शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Sawan 7th Somwar 2023: भगवान शिव को प्रिय सावन माह में सोमवार के दिन का विशेष महत्व है. 4 जुलाई से शुरु सावन माह में अब तक 6 सोमवार बीत चुके हैं. वहीं 7वां सोमवार 21 अगस्त को पड़ रहा है. शुक्ल पक्ष में पड़ रहे सावन के 7वें सोमवार पर धार्मिक दृष्टि से खास माने जाने वाले कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं. जहां इस दिन नागपंचमी का त्योहार पड़ रहा है, वहीं इस दिन कई पूजा पाठ की दृष्टि से बेहद ही खास माने जाने वाले दूसरे शुभ संयोग भी बन रहे हैं. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस दिन भगवान शिव की पूरे विधि विधान से पूजा करने पर कई गुना अधिक लाभ प्राप्त होगा. सावन के 7वें सोमवार पर आइए जानते हैं कौन-कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं.

सावन के 7वें सोमवार पर बनने वाले शुभ योग

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सावन के 7वें सोमवार पर गजकेसरी योग बन रहा है. इस दिन चंद्रमा तुला राशि में विराजमान रहेंगे. ऐसे में चंद्रमा और गुरु के एक दूसरे के आमने-सामने होने से इस खास योग का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. वहीं 7वें सोमवार के दिन अमृत योग रवि योग भी बन रहा है.

सोमवार के दिन शुभ मूहूर्त

सावन के 7वें सोमवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 4 बजकर 22 मिनट पर बनने जा रहा है. वहीं इस दिन अमृत योग और रवि योग भी रहने वाला है. इसके अलावा इस दिन नागपंचमी भी है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नाग देवता की पूजा करने से चली आ रही परेशानियों से निजात मिलती है.

इसे भी पढ़ें: Aak ke Upay: बेहद ही चमत्कारी माने जाते हैं आक के फूल के ये उपाय, आर्थिक तंगी और बीमारी से मिल सकती है निजात

पंचमी तिथि पर मुहूर्त

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 21 अगस्त को प्रात: काल 12 बजकर 23 मिनट से हो जाएगी, जो कि अगले दिन यानी 22 अगस्त को सुबह 02 बजे तक रहेगी. नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है. वहीं पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए इस दिन विशेष उपाय किए जाते हैं. 7वें सोमवार के दिन नाग पंचमी पड़ने के कारण इस बार इसका महत्व और बढ़ गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

48 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

1 hour ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

3 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

3 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago