आस्था

Today Horoscope, 22 February: धनु और मकर राशि वाले पैसों के मामले में रहें सतर्क, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

Today Horoscope, 22 February: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन बुरी संगत वालों से दूर रहने की कोशिश करें. खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है. आपके और जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है. सेहत को लेकर सतर्क रहें. दिनचर्या प्रभावित हो सकती है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है. आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग करने से बचें. यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं.  मनोरंजन पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे. खान पान में सावधानी बरतें. कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है. लोगों को अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें. कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे. अपने खर्चों पर काबू रखें और अधिक व्यय करने से बचें. आज आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा होगा. आपके आस-पास के लोग मददगार रहेंगे.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद अपने लिए समय निकाल पाने में सक्षम होंगे. खाली वक्त में कोई रचनात्मक काम कर सकते हैं. किसी दूसरे की सलाह पर निवेश में लाभ होने की संभावना है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे. बड़े उद्योगपतियों के साथ साझे में व्यवसाय करना फ़ायदेमंद रहेगा. पारिवारिक सदस्यों का साथ मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: इस दिन है विनायक चतुर्थी, बन रहे सर्वार्थ सिद्धि और 3 अन्य शुभ योग, इस विधि से गणेश जी की पूजा करने पर बरसेगा धन

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपको कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है. कड़ी मेहनत का फल मिलेगा. शाम के के वक्त आपका घर मेहमानों से भर सकता है. सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप ख़ुद को सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे. अच्छी खासी बचत कर पाने में सक्षम होंगे. आपके आकर्षण व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

घर में परेशानियां पैदा हो सकती हैं. अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आज लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें. पैसों के मामले में सतर्क रहें.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

पारिवारिक समस्याओं को अपने जीवन-साथी के साथ साझा करें. विदेश में जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की मुराद पूरी हो सकती है. आर्थिक तंगी हो सकती है. मानसिक तनाव लेने से बचें.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपका दिन मौज-मस्ती में गुजरेगा. आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा. पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें. घरेलू ज़िंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. अपने रोमांटिक ख़यालों को दूसरों से बताने से बचें.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

पुरानी बातों को लेकर दूसरों से न उलझें. क्रोध करने से बचें. जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं. आर्थिक तंगी हो सकती है. कुछ नए दोस्तों से मुलाकात होगी. घर पर तनाव का वातावरण बन सकता है.

Rohit Rai

Recent Posts

जमुई, समस्तीपुर के बाद अब बांका शर्मसार, तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, चिराग भी नाराज

Bihar News: बिहार में जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका के मंदार पर्वत से…

2 minutes ago

‘सदी का सबसे बड़ा झूठ…’ गजा जनसंहार के आरोपों पर यूएन में भड़के नेतन्याहू, ममदानी को दिया करारा जवाब

Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर…

29 minutes ago

अब नहीं चलेगी एजेंट्स की मनमानी! बीमा के मिस-सेलिंग पर नियम बदलने की तैयारी में IRDAI, जानें क्या होगा असर?

IRDAI ने बीमा कंपनियों के खर्च और एजेंट कमीशन को नियंत्रित करने के लिए नए…

43 minutes ago

‘गाजा में कोई नरसंहार नहीं किया’, UN में नेतन्याहू ने आरोपों को किया खारिज

Benjamin Netanyahu UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायल के पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू के भाषण…

44 minutes ago

पीएम मोदी ने क्यों धोए थे सफाईकर्मियों के पैर? सेवा यात्रियों को खुद बताया

PM modi news: पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रहे युवाओं से बातचीत में…

45 minutes ago

बीमारी नहीं, सैलरी से तय होती है डॉक्टर की फीस! जानिए अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर का वायरल रेट चार्ट

Ahmedabad doctor fee: अहमदाबाद के 81 वर्षीय डॉक्टर नंदलाल मनसेटा मरीज की मासिक कमाई के…

1 hour ago