India Women Team
Women’s T20 World Cup 2023: इंग्लैंड ने अपने आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान को 114 रन से रौंद दिया. इस धमाकेदार जीत के साथ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप बी में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है. इंग्लैंड के इस मैच में जीत के साथ ही भारत का सेमीफाइनल लाइन-अप तय हो गया है. ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी.
इंग्लैंड ने ग्रुप बी में अपने चारों में जीतकर आठ अंक हासिल किए. इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी.वहीं भारत ने चार में से तीन मैच जीते और टीम इंडिया छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. सेमीफाइनल में टीम इंडिया अब गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर काबिज है और उसने अपने सभी मैच जीतकर आठ अंक अर्जित किए थे.
ग्रुप ए की दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम तय नहीं हुई है. इस ग्रुप में न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल की रेस में हैं. साउथ अफ्रीका को अपना आखिरी मुकाबला बांग्लादेश से खेलना है. अगर साउथ अफ्रीका की टीम मैच जीत जाती है तो न्यूजीलैंड के साथ नेट रन रेट के आधार पर दूसरी टीम का फैसला होगा. वहीं साउथ अफ्रीका की हार न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है, जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा.
इंग्लैंड ने अपना आखिरी लीग मुकाबला मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेला, जहां टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की मजबूत टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जबकि, पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 20 ओवरों में नौ विकेट पर 99 रन ही बना पाई.
ये भी पढ़ें: Shoab Akhtar: शोएब अख्तर का बड़ा खुलासा, 18 साल पहले इस बॉलीवुड फिल्म के लिए मिला था लीड रोल का ऑफर
इंग्लैंड की जीत में नेट साइवर ब्रंट ने अहम भूमिका निभाई. साइवर ने 40 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए. वहीं सलामी बल्लेबाज डेनीली वाइट ने 33 गेंदों पर 59 रन बनाकर इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई. इन दोनों के अलावा एमी जोंस ने 31 गेंदों पर 47 रन की विस्फोटक पारी खेली. बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा, जिसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे. पाकिस्तान के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंकों में पहुंच सके, वहीं नौवें नंबर की बल्लेबाज तुबा हसन ने सबसे अधिक 28 रन बनाए.
-भारत एक्सप्रेस
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…