होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Petrol-Diesel Price Update: प्रतीकात्मक तस्वीर
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल आया है. पिछले 24 घंटे के भीतर कच्चे तेल के दामों में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली हैं, जिसके बाद ब्रेंट क्रूड के दाम 84 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रही हैं. जिसका असर देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में होने वाले फेरबदल के तौर पर देखने को मिल रहा है. इस क्रम में महाराष्ट्र और राजस्थान के कुछ शहरों में तेल के दामों में तेजी आई है. जबकि देश के चारों महानगरों में आज तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
आज चेन्नई में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में कमी दर्ज की गई है. यहां पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 9 पैसे सस्ता होकर 102.63 रुपये और 94.24 रुपये लीटर मिल रहा है. वहीं जयपुर में पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 18 पैसे महंगा होकर 108.73 रुपये और 95.03 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है. नोएडा की बात करें तो यहां पेट्रोल 41 पैसे और डीजल भी 41 पैसे महंगा होकर 96.99 रुपये और 90.16 रुपये लीटर मिल रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल 6-6 पैसे महंगा होकर 96.99 रुपये और 89.86 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 9 पैसे और डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 96.48 रुपये और 89.67 रुपये लीटर बिक रहा है.
दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
ये भी पढ़ें- Holi Special Trains: होली पर घर जाना है तो तुरंत बुक कर लें टिकट, बिहार और बंगाल के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…
Axis Bank Privilege vs Neo Credit Card: Axis Bank Privilege Credit Card पर ज्वाइनिंग और…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…
अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…