आस्था

Today Horoscope, 31 December 2022: देखिए साल के अंतिम दिन कैसी रहेगी आपकी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

Today Horoscope, 31 December 2022: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

साल के अंतिम दिन खुशनुमा माहौल का आनंद उठाएंगे. धन का आगमन हो सकता है. काम में संतुष्टि महसूस करेंगे. क्रोध से बचें. सेहत ठीक रहेगी.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

सायंकाल के समय आप परिवार के सदस्यों के प्रति उदार रवैया अख्तियार करेंगे. रात्रि में धन का खर्चा भी हो सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखें.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

सेहत को लेकर कोई दिक्कत हो सकती है. बाहर के खान-पान से दूर रहें. आज कार्यक्षेत्र में अपको आलस्य का त्याग करना होगा. प्रसन्नता बनी रहेगी.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

साल के अंतिम दिन दूसरों के बहकावे में न आएं. किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा. धन लाभ होने की उम्मीद है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन किसी महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं. आज कुछ ऐसा होगा जिसके लिए आप इस साल को याद करेंगे. सेहत ठीक रहेगी.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

साल के अंत में आज आर्थिक लाभ की उम्मीद हैं. सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी भारी पड़ सकती है. ज़मीन जायदाद में निवेश करने का लाभ हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: Lucky zodiac sign in 2023: अगर ये राशि वाले अब तक हैं परेशान तो हो जाएं खुश, क्योंकि साल 2023 रहने वाला है Lucky

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज भाग्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. परिवार में खुशियां बनी रहेंगी. साल के अंतिम दिन योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. आज उपयुक्त व्यक्ति और अवसर आपको मिलते रहेंगे. अतीत की कोई बात सामने आ सकती है. नए साल की खुशियां रहेंगी.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण किनारे पर खड़े हैं. दिन का दूसरा पहर कुछ कठिन हो सकता है. साल के अंतिम दिन अधिक सोचने से बचें.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है. मानसिक तौर पर चिंता बनी रहेगी. संतान से सुख की प्राप्ति होगी.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज निजी संबंधो पर आपकी भावनाएं हावी रहेंगी. आज आपको कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं. साल के अंतिम दिन खान पान में अति से बचें.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक लेंगे. पुराने गुजरते साल के साथ अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाएं. कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है.

Rohit Rai

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

9 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

26 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

44 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

59 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago