बिजनेस

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नये रेट जारी, जानें क्या है आपके शहर में तेल के भाव

Petrol-Diesel 31 December Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है. बीते दिन गुरुवार को इसमें गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन आज ब्रेंट क्रूड ऑयल और  डब्‍ल्‍यूटीआई (WTI) की कीमतों में इजाफा हुआ है. पिछले कुछ समय से ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है. इसी बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज सुबह यानी 31 दिसंबर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं.

तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए दाम के मुताबिक, आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिल रही है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर हुआ है. वहीं बात करें चेन्नई की तो पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रही है.

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

ये भी पढ़ें- QR Code स्कैन से करते हैं पेमेंट? हो जाएं सावधान! एक गलती से हो सकता है आपका अकाउंट खाली

नहीं कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजर में कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है. लेकिन भारत के दाम जस से तस ही बने हुए हैं. राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए तो डीजल 94.27 लीटर की कीमत पर बिक रहा है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए तो डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है. चैन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपए प्रति लीटर है तो डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Dimple Yadav

Recent Posts

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

17 minutes ago

देश के विकास को लगेंगे पंख! मोदी सरकार ने दी दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, जानें तमिलनाडु और असम को क्या-क्या मिला?

केंद्र सरकार ने देश की परिवहन और कनेक्टिविटी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो…

35 minutes ago

NDA हुआ ‘संपूर्ण’ तो INDIA हुआ कमजोर? 2 साल में 4 दल जुड़े, 2 दल छूटे, अब 39 बनाम घटता कुनबा

शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में घर वापसी से बीजेपी को पंजाब में नई ताकत…

40 minutes ago

AstroSage के ‘रहस्य वेद’ का बूम, आय में 700% उछाल; Gen-Z को लेकर दिए गजब आंकड़े

AstroSage AI Rahasya Ved Report: एस्ट्रोसेज कुंडली का AI ज्योतिषी 'रहस्य वेद' 10 लाख फॉलोअर्स…

47 minutes ago

लखनऊ में ED के नए ‘प्रवर्तन भवन’ की रखी गई नींव, 2029 तक पूरा होगा निर्माण

लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ.…

1 hour ago