आस्था

आज का पंचांग: चतुर्थी पर बन रहा आयुष्मान योग, इस मुहूर्त में करें मां कूष्मांडा की पूजा

AAj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है. इस खास मौके पर मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जा रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इनकी साधना करने से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

आज की तिथि और पंचांग

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो अगले दिन यानी 15 अक्टूबर को तड़के 01:13 बजे तक रहेगी और इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी. आज बुधवार है और संवत 2083 चल रहा है.

सूर्य, चंद्रमा और ग्रहों की स्थिति

सूर्योदय: सुबह 06:21 बजे

सूर्यास्त: शाम 05:53 बजे

चंद्रोदय: सुबह 09:49 बजे

चंद्रास्त: रात 07:57 बजे

सूर्य राशि: सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान हैं.

चंद्र राशि: चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित हैं.

शुभ योग और नक्षत्र

आज के दिन कई खास योग बन रहे हैं:

आयुष्मान योग: यह योग रात 08:39 बजे तक रहेगा, जिसके बाद सौभाग्य योग शुरू होगा.

नक्षत्र: आज चंद्रदेव अनुराधा नक्षत्र में रहेंगे, जो अगले दिन तड़के 04:03 बजे तक चलेगा. अनुराधा नक्षत्र के देवता मित्र और स्वामी शनिदेव हैं.

ये भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

शुभ मुहूर्त और अशुभ काल (राहुकाल)

अमृत काल: शाम 04:38 बजे से शाम 06:23 बजे तक पूजा और शुभ कार्यों के लिए उत्तम रहेगा.

अभिजीत मुहूर्त: आज कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है.

राहुकाल: दोपहर 12:07 बजे से दोपहर 01:33 बजे तक रहेगा. इस दौरान किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचें.

गुलिकाल: सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक.

यमगण्ड: सुबह 07:48 बजे से सुबह 09:14 बजे तक.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

9 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

10 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

10 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

10 hours ago