आस्था

Foot Palmistry : पैर की उंगलियां भी बताती हैं आपका भविष्य, ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली

Foot Palmistry:  क्या आप जानते हैं कि हाथ की रेखाओं की तरह ही हाथों और पैरों की उंगलियों को देखकर भी आपके भविष्य को बताया जा सकता है. समुद्रशास्त्र की मानें तो हाथों और पैरों की उंगलियों की बनावट के अनुसार आपके भविष्य के बारे में कई तरह की बातें बताई जा सकती हैं. आइए जानते हैं क्या बताती हैं आपकी पैर की उंगलियां आपके बारे में.

ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली

समुद्रशास्त्र में इस बात का वर्णन है कि अगर आपके पैर के अंगूठे के ठीक बगल वाली उंगली लंबाई में अंगूठे से बड़ी है तो यह आपके अच्छे भाग्य का सूचक है. इन लोगों के पास कभी भी धन की कमी नहीं हो सकती. अगर किसी पुरुष की उंगली ऐसी है तो उसका पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है. ऐसे वैवाहिक जोड़ों में दोनों ही किसी न किसी पेशे से जुड़े रहते हैं.

इन्हें मिलती है लोकप्रियता

अगर किसी की अंगूठे को छोड़कर बाकि चारों उंगलियां एक बराबर हैं तो ऐसे लोग समाज मे अपना विशिष्ट स्थान बनाने में सफल रहते हैं. बात करें इनके जीवन की तो इन्हें सभी तरह की सुख-सुविधाएं मिलती हैं. अपने कामों की बदौलत यह लोगों के बीच खूब लोकप्रिय होते हैं.

इन्हें रहती है धन की कमी

माना जाता है कि पैर की उंगली चपटी या फैली हुई होने पर व्यक्ति के पास धन का अभाव रहता है. इनका पारिवारिक जीवन भी उतार चढ़ाव वाला रहता है. इसके अलावा अंगूठे के बगल वाली उंगली के अंगूठे से छोटे होने पर भी वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं रहता.

ऐसे लोग कमाते हैं अपने ज्ञान से धन

अगर किसी की मध्यमा उंगली प्रदशिनी (अंगूठे के बराबर वाली उंगली) से बड़ी है तो वह व्यक्ति विद्वान होता है. इनका ज्ञान ही इनके धन कमाने का जरिया बनता है. वहीं मध्यमा उंगली के प्रदशिनी के बराबर होने पर व्यक्ति के होने वाले संतानों में पुत्र की अधिकता रहती है.

माता के सुख में कमी बताती हैं ऐसी उंगलियां

पैर में प्रदशिनी और कनिष्ठिका उंगली के दूसरी उंगलियों की अपेक्षा मोटी होने पर माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में माता के सुख की कमी हो सकती है. ऐसे लोगों का अधिकांश समय अपनी माता से दूर रहते हुए व्यतीत होता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago