आस्था

Budh Grah Ke Upay: कमजोर बुध से रहती है पैसों की तंगी, बुधवार को करें ये उपाय

Budh Grah ke Upay: जन्मकुंडली में बुध ग्रह को बोलचाल के तरीके, बुद्धिमत्‍ता, धन और संचार का कारक माना जाता है. इसके कमजोर होने पर जीवन में पैसों की तंगी, कर्ज और रिश्‍तेदारों से संबंधों में खराबी जैसी परेशानियां आने लगती हैं.

व्‍यक्ति के आत्‍मविश्‍वास में कमी का कारण भी कमजोर बुध को माना जाता है. इससे प्रभावित लोग अपने जीवन में किसी भी तरह का निर्णय लेने से कतराते हैं. वहीं मानसिक रूप से भी ये कमजोर माने जाते है. आइए जानते हैं पंडित जितेंद्र तिवारी के अनुसार कुंडली में कमजोर बुध ग्रह को कैसे मजबूत करें.

बुधवार को करें ये खास उपाय

बुधवार को बुध का दिन माना जाता है. अगर किसी की कुंडली में बुध कमजोर स्थिति में है, तो इन्हें बुधवार के दिन पूरे नियमानुसार व्रत रखना चाहिए. भगवान विष्णु की उपासना से भी विशेष लाभ मिलता है. इस दिन स्नान करने के बाद हरा या लाल रंग का वस्त्र धारण करें. पूजा करने के बाद मूंग से बनने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें. हो सके तो भोजन में नमक से परहेज रखें और भोजन से पूर्व गंगाजल के साथ तुलसी के कुछ पत्ते का सेवन करें.

बुधवार के दिन कांसें का बर्तन, साबूत मूंग, नीले रंग के फूल और हरे रंग के कपड़े का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है.

रत्न और मंत्र से भी बुध होते हैं मजबूत

कुंडली के विश्लेषण के बाद ज्योतिषी कुछ लोगों को पन्ना रत्न पहनने का सुझाव देते हैं. बुध को मजबूत बनाने के लिए यह रत्न सबसे बेहतर माना जाता है. खास तौर पर मिथुन और कन्या राशि वाले लोगों को इस रत्न के धारण करने की सलाह दी जाती है.

विष्णु भगवान की उपासना में विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करना बहुत ही उत्तम माना गया है. बुध ग्रह से संबंधित मंत्रों का जाप भी ज्योतिषिय सलाह के बाद किया जा सकता है. इसके लिए भी बुधवार का दिन अति उत्तम है.

बुध के मजबूत होते ही इसका असर जातक के जीवन पर देखने को मिलता है. इसके शुभ परिणाम में व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि के अलावा उसके जीवन में धन आगमन के नित नए मार्ग बनने लगते हैं और उसका जीवन खुशियों से भर जाता है.

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago