उत्पन्ना एकादशी पर क्या ना करें.
Utpanna Ekadashi 2024 Donts: मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है. पंचांग के अनुसार, इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत 26 नवंबर (गुरुवार) को रखा जाएगा. कहा जाता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है. साथ ही भगवान विष्णु की कृपा से जीवन की नकारात्मकता दूर हो जाती है. उत्पन्ना एकादशी का व्रत मन को शांति देने वाला, घर-परिवार में खुशहाली लाने वाला और सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला माना गया है. लेकिन, उत्पन्ना एकादशी के दिन कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए.
शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी के दिन तुलसी को जल अर्पित नहीं करना चाहिए. दरअसल, तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना गया है और एकादशी के दिन धन की देवी निर्जला उपवास रखती हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी के दिन भात (पका हुआ चावल) खाने से परहेज करना चाहिए. ऐसा करना एकादशी व्रत-नियम के खिलाफ माना गया है. चावल में जल तत्व की मात्रा अधिक होती है. ऐसे में एकादशी के दिन चावल का सेवन करने से मन अत्यधिक चंचल हो जाता है.
उत्पन्ना एकादशी के दिन तामसिक भोजन जैसे- लहसुन-प्याज, नॉनवेज, शराब और नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए. उत्पन्ना एकादशी के दिन तामसिक पदार्थों का सेवन निषेध माना गया है.
यह भी पढ़ें: उत्पन्ना एकादशी के दिन जरूर करें ये 5 काम, भगवान विष्णु की कृपा से जीवन रहेगा खुशहाल
धार्मिक मान्यता के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए. सनातन धर्म में काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है. इसलिए, एकादशी व्रत के दिन इस रंग का वस्त्र पहनना अशुभ है.
शास्त्रों के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी के दिन बाल, दाढ़ी और नाखून कटवाने से बचना चाहिए. इसके अलावा इस दिन व्रतियों को पलंग पर सोने से परहेज करना चाहिए. एकादशी का व्रत रखने वालों को जमीन या फर्श पर बिस्तर डालकर भी सोना अच्छा माना गया है. इससे व्रत की पवित्रता बनी रहती है.
उत्पन्ना एकादशी के दिन किसी को भी अपशब्द ना कहें. इसके अलावा इस दिन क्रोध करने से भी बचें. इतना ही नहीं, इस दिन घर पर आए किसी भी व्यक्ति का अपमान करने से बचें.
यह भी पढ़ें: इस दिन रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी का व्रत, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…