Griha Lakshmi Yojana
Griha Lakshmi Yojana: भारत सरकार द्वारा देश में कई बेहतरीन स्कीम चलाई जा रही हैं. इनमें से ज्यादातर योजनाएं महिलाओं के लिए होती है. सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इन योजनाओं को चलाती है. ताकि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाया जा सके और सिर्फ केंद्र सरकार ही नहीं भारत के अलग-अलग राज्यों की राज्य सरकारें भी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अपने-अपने राज्य में नई-नई योजनाएं लेकर आ रही.
इन्ही में से एक गृह लक्ष्मी योजना नाम भी शामिल है. इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को हर महीने आर्थिक राशि देती है. सरकार की ओर से महिलाओं को हर महीने खाते में पैसे भेजे जाते हैं. कर्नाटक में भी पिछले साल सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं किन महिलाओं को मिलता है लाभ और कैसे किया जा सकता है इस योजना के लिए आवेदन.
इस योजना के माध्यम से कर्नाटक सरकार महिलाओं को हर महीने ₹2,000 की राशि उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से देती है. इस योजना के तहत कर्नाटक में 1.11 करोड़ परिवारों की महिला मुखियाओं को लाभ मिल चुका है. कर्नाटक सरकार का लक्ष्य है इस योजना के जरिए प्रदेश में महिलाओं के भरण पोषण की जिम्मेदारी पूरी करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करना.
राहुल गांधी ने इस योजना के बारे में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा की थी, और चुनावी वादे के तहत इस योजना को लागू किया गया. सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है, ताकि वे अपने परिवार के लिए निर्णय लेने में सक्षम हो सकें और समाज में उनकी स्थिति मजबूत हो.
कर्नाटक सरकार ने गृह लक्ष्मी योजना के तहत कुछ पात्रताएं तय की हैं. योजना में उन महिलाओं को लाभ दिया जाता है. जो गरीब रेखा के नीचे और ऊपर जीवन यापन करती हैं. इसके साथ ही महिला के परिवार में कोई भी जीएसटी और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करता हो. योजना के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को भी लाभ दिया जाता है. इसके साथ ही जिन महिलाओं के परिवार में सरकारी नौकरी करने वाले सदस्य हैं उन्हें लाभ नहीं मिलेगा.
ये भी पढ़ें: क्रेडिट स्कोर से लेकर डॉक्यूमेंटेशन तक ये 5 गलतियां जो रिजेक्ट करा देती हैं Personal Loan या Credit Card
जो महिलाएं गृह लक्ष्मी योजना में आवेदन करना चाहती हैं. वह चाहे तो ऑनलाइन योजना के लिए इस https://sevasindhugs.karnataka.gov.in/index.html लिंक पर जाकर. ऑनलाइन आवेदन कर सकतीं हैं. इसके अलावा नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर के भी योजना में आवेदन दिया जा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…
LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…
Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…
उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…