आस्था

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: प्रेमानंद महाराज का केलि कुंज इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. एक के बाद एक नई खबर निकल कर सामने आ रही हैं. पहले प्रेमानंद महाराज रसिक दुलाही की आत्महत्या फिर आश्रम में दीक्षा लेने आया सादाबाद का अनुज चौधरी गायब हो गया. अब नोएडा के सेक्टर-65 निवासी उमेश सिंह की 35 वर्षीय बेटी विभा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई. MBA की पढ़ाई पूरी कर चुकी विभा 15 अगस्त को संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने की बात कहकर घर से निकली थी. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी. परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला. बेटी के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है.

पहले भी कई बार आश्रम जा चुकी थी

विभा संत प्रेमानंद महाराज की भक्त रही है और इससे पहले भी कई बार वृंदावन स्थित आश्रम आ चुकी थी. हर बार वह आश्रम जाने के बाद घर वापस लौट जाती थी. इस बार उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. परिवार को आशंका है कि वह वृंदावन या आश्रम के आसपास कहीं हो सकती है.

पिता पहुंचे श्रीहित राधा केलि कुंज

कई दिनों तक नोएडा और आसपास तलाश करने के बाद उमेश सिंह परिजनों के साथ वृंदावन पहुंचे. वह रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे और बेटी के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया. उमेश के अनुसार, उन्हें आश्रम में प्रवेश नहीं दिया गया. उन्होंने आश्रम के सेवकों से बेटी के संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन उन्हें संतुष्टिपरक जवाब नहीं मिल सका. हालांकि उमेश सिंह ने अपनी बेटी को आश्रम में प्रत्यक्ष तौर पर नहीं देखा है. इसके बावजूद बेटी की आस्था और पहले आश्रम आने-जाने के कारण परिवार को आशंका है कि वह वृंदावन में हो सकती है.

नोएडा थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

पिता ने बताया कि विभा के लापता होने के बाद उन्होंने नोएडा के थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा है. उमेश का कहना है कि बेटी के अचानक लापता होने से पूरा परिवार परेशान है. कई दिन बीत जाने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने से उन्हें किसी अनहोनी की चिंता सता रही है. परिवार हर संभावित स्थान पर उसकी तलाश कर रहा है.

वृंदावन पुलिस ने नोएडा पुलिस से संपर्क की बात कही

सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि युवती के लापता होने के संबंध में उनके पास फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि इस मामले में नोएडा पुलिस से संपर्क कर जानकारी ली जाएगी. इसके बाद युवती की तलाश के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. परिवार ने पुलिस और संबंधित लोगों से विभा की तलाश में मदद करने की अपील की है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

3 hours ago