आस्था

कौन हैं देवी मनसा? जिनकी आस्था हरिद्वार से बिहार-बंगाल तक है फैली, जानिए क्या है महाभारत से जुड़ा इनका रहस्य

हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi Temple) में हाल ही में भगदड़ की घटना सामने आई है, जिससे यह मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. यह मंदिर न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है, बल्कि देवी मनसा से जुड़ी पौराणिक और लोक मान्यताओं का भी प्रतीक है. देवी मनसा को आयुर्वेद और पुराणों में विषहरण की देवी और औषधियों की संरक्षक के रूप में माना जाता है. ऐसे में चलिए, देवी मनसा के इतिहास, कथाओं और महत्व के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कौन हैं देवी मनसा? (Mansa Devi Temple)

हरिद्वार के पर्वतीय क्षेत्र में बसे इस मंदिर का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है. पर्वतीय जनजातियाँ देवी मनसा को वनदेवी और औषधियों की देवी के रूप में पूजती हैं. आयुर्वेद में विष को औषधि के रूप में उपयोग किए जाने की मान्यता है और इसी के आधार पर देवी मनसा को सभी प्रकार के विषों की संरक्षक देवी माना जाता है.

पौराणिक मान्यताएं: शिव की पुत्री के रूप में मनसा

विष्णु पुराण, शिव पुराण और महाभारत जैसे ग्रंथों में देवी मनसा को शिवजी की पुत्री के रूप में वर्णित किया गया है. एक कथा के अनुसार, अंधकासुर के उत्पात से क्रोधित शिवजी के मस्तक से गिरे पसीने की बूंद एक नाग माता द्वारा बनाई गई मूर्ति पर गिरी, जिससे वह मूर्ति सजीव हो उठी और मनसा नामक कन्या का जन्म हुआ. एक अन्य कथा में बताया गया है कि समुद्र मंथन के समय शिवजी ने जब विष पिया, तो उनके शरीर से निकली विषाक्त बूंदों को नाग पत्नियों ने ग्रहण किया, जिससे एक कन्या का जन्म हुआ—जो बाद में विषहरण की देवी के रूप में पूजी जाने लगीं.

क्या है महाभारत से जुड़ा मनसा देवी का रहस्य? (Mansa Devi Temple)

महाभारत में देवी मनसा को जरत्कारु के नाम से जाना जाता है. उनका विवाह ऋषि जरत्कारु से हुआ और उनके पुत्र आस्तीक ने राजा जन्मेजय द्वारा आयोजित सर्प यज्ञ को रोका था, जिसमें नागों का विनाश हो रहा था. इस यज्ञ का उद्देश्य परीक्षित की मौत का बदला लेना था, जिन्हें तक्षक नाग ने डंसा था. इस कथा से यह स्पष्ट होता है कि देवी मनसा केवल नागों की देवी ही नहीं, बल्कि सृष्टि की रक्षा और संतुलन बनाए रखने वाली शक्ति भी हैं.

ये भी पढ़ें: Nag panchami 2025: क्यों मनाई जाती नाग पंचमी? जानें इसके पीछे का पौराणिक महत्व और पूजा की सही विधि?

चांद सौदागर और सती बिहुला की कथा

बंगाल के प्रसिद्ध ‘मनसा मंगल काव्य’ में देवी मनसा की कथा चांद सौदागर नामक व्यापारी से जुड़ी है, जो केवल शिवजी की पूजा करता था. देवी मनसा ने अपनी पूजा न करवाने के चलते उसके पुत्रों को मार दिया. अंततः सती बिहुला, जो चांद सौदागर के सबसे छोटे पुत्र की पत्नी थी, अपने मृत पति के शव को नाव में लेकर स्वर्ग पहुंची और देवी-देवताओं को प्रसन्न कर अपने पति को जीवित करवा लाई. इस कथा का संदेश यही है कि पूजा किसी पर थोपी नहीं जा सकती, बल्कि यह आंतरिक श्रद्धा और विश्वास से उत्पन्न होती है.

देश के विभिन्न हिस्सों में देवी मनसा के मंदिर

देवी मनसा के मंदिर देश के विभिन्न हिस्सों में हैं, जैसे: हरिद्वार (उत्तराखंड), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), दिसपुर (असम), चंडीगढ़ और पंचकूला, मंडी (हिमाचल प्रदेश). इन मंदिरों में देवी को सर्पछत्र और सांपों के प्रतीक चिह्नों के साथ दर्शाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि “मनसा देवी”, “आस्तीक मुनि” और “जरत्कारु” का स्मरण करने से सर्पदंश का भय समाप्त होता है और विष का प्रभाव निष्क्रिय हो जाता है.

पौराणिक गौरव की छाया भी रहती है विराजमान

देवी मनसा केवल एक पौराणिक पात्र नहीं हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति में आस्था, प्रकृति, औषधि विज्ञान और सामाजिक चेतना का अद्भुत संगम हैं. उनकी पूजा में लोक और शास्त्र दोनों की गूंज सुनाई देती है. हरिद्वार स्थित उनका मंदिर इस विश्वास का केंद्र है, जहाँ श्रद्धा के साथ-साथ पौराणिक गौरव की छाया भी विराजमान रहती है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago