आस्था

Weekly Horoscope: नौकरी में बदलाव और प्रमोशन का बन रहा योग, लेकिन इस सप्ताह इन राशियों को सताएगा अनजाना डर! पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

मेष लग्नराशि वालों के लिए क्या है खास ?

इस सप्ताह मन में कोई अनजाना डर बना रह सकता है. लाभ को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. दैनिक बोलचाल में अपनी वाणी पर संयम बरतें. बड़े भाइयों का सहयोग मिलने से लाभ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा उनको भी लाभ प्राप्त होगा. धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी.

वृषभ लग्नराशि वालों के लिए क्या है खास ?

इस सप्ताह में भाई-बहनों के मध्य मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रह सकती है. नौकरी में बदलाव हो सकते हैं तथा प्रमोशन प्राप्त हो सकता है. आलस्य में वृद्धि होने से कार्य समय से पूर्ण न हो पाने से मन व्यथित हो सकता है. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। यात्राओं के योग बनेंगे. जातकों के प्रेम प्रसंग विवाह में तब्दील हो सकते हैं.

मिथुन लग्नराशि वालों के लिए क्या है खास ?

इस सप्ताह आपको अनेक प्रकार के लाभों की प्राप्ति हो सकती है. पराक्रम में वृद्धि होगी तथा समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. वाणी पर संयम रखें अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते हैं. दांतों में तकलीफ उत्पन्न हो सकती है, सचेत रहें. पति-पत्नी तथा व्यापारिक साझेदारों के मध्य मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. माता को तकलीफ रह सकती है. नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी.

कर्क लग्नराशि के लिए क्या है खास ?

इस सप्ताह धन को लेकर आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. मानसिक तनाव बना रह सकता है. स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. सिरदर्द की समस्या हो सकती है. नौकरी कर रहे जातकों के लिए हफ्ता अच्छा रहेगा. नयी जॉब प्राप्त हो सकती है. वैवाहिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. हफ्ते का अंत मानसिक राहत प्रदान करेगा.

सिंह लग्नराशि के लिए क्या है खास ?

इस सप्ताह खर्चों में वृद्धि हो सकती है. कुछ व्यर्थ के खर्चे भी संभव हैं. खर्चों के हिसाब से धन का आगमन भी होगा. लाभ के नए रास्ते मिलेंगे. हफ्ते के मध्य में संतान तथा शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानी मिल सकती है. भाग्य का साथ मिलेगा. नयी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं. पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा. यात्राओं के योग बन रहे हैं.

कन्या लग्नराशि वालों के लिए क्या है खास ?

इस सप्ताह आलस्य के होने से कार्य धीमी गति से पूर्ण होंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से रक्त से सम्बंधित कोई परेशानी हो सकती है. भवन तथा वाहन में खर्च कर सकते हैं. सरकारी कार्य हेतु यात्रा पर जा सकते हैं. छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में परेशानी मिल सकती है. यह हफ्ता मन विचलित बना रहेगा. सकारात्मक सोच के साथ कार्यों को करें. माता के सुख में कमी आएगी तथा उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

तुला लग्नराशि वालों के लिए क्या है खास ?

इस सप्ताह लाभ की नई स्थिति उत्पन्न होगी. छात्रों को अपने परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा. संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा. माता को कष्ट हो सकता है, ध्यान रखें. नौकरी कर रहे जातकों को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. अधिक कार्य होने से मन व्यथित हो सकता है. पति-पत्नी के मध्य स्थिति सामान्य बनी रहेगी.

वृश्चिक लग्नराशि वालों के लिए क्या है खास ?

इस सप्ताह लाभ कम तथा खर्चों की अधिकता हो सकती है. नौकरी के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है. उच्च अधिकारियों से तालमेल अच्छा बना रहेगा तथा उनके सहयोग से कार्य समय से पूर्व संपन्न हो सकते है. वाणी की कटुता से काम बिगड़ सकते है सचेत रहे. बड़े भाई से मतभेद हो. नकारात्मक विचारो के चलते परेशान हो सकते है.

धनु लग्नराशि वालों के लिए क्या है खास ?

इस सप्ताह भाग्य का साथ होने से आपके सभी कार्य पूर्ण होते रहेंगे. अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है. विदेश यात्रा के योग बनेंगे. मान-सम्मान में कमी होगी. वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती है. छात्रों के लिए ये हफ्ता बहुत अच्छा व्यतीत होगा वह अपने सभी कार्य सरलता से पूर्ण करेंगे. दादा तथा पिता को कष्ट हो सकता है तनाव लेने से बचे.

मकर लग्नराशि वालों के लिए क्या है खास ?

इस सप्ताह मानसिक तनाव बड़ सकते है. बायीं आंख में परेशानी हो सकती है. अनचाही यात्रा हो सकती है. क्रोध के चलते कार्य बिगड़ सकते है. खर्चों में अधिकता रहेगी जीवनसाथी के ऊपर किसी प्रकार का खर्चा हो सकता है. नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी कार्य का बोझ अधिक हो सकता है. हफ्ते के अंतिम दिनों में स्थितियां सामान्य होगी तथा लाभ प्राप्त होगा.

कुंभ लग्नराशि वालों के लिए क्या है खास ?

इस सप्ताह भाई तथा मित्रों से बहसबाजी हो सकती है बचाव करें. वाहन चलाते समय सावधानी बरते. यात्राएं होगी जिस कारण शारीरिक परेशानियां हो सकती है. धन की स्थिति ठीक रहेगी जिन लाभों के बारे में सोचा था वह हफ्ते के अंत तक हो सकते है. पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगा. कार्यक्षेत्र में कार्यों की अधिकता हो सकती है. संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है.

इसे भी पढ़े- प्रधानमंत्री मोदी का तिरुचिरापल्ली में रोड शो, रोड के दोनों ओर लगे रहे पीएम मोदी के स्वागत बोर्ड, राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती समारोह में लिया भाग

मीन लग्नराशि वालों के लिए क्या है खास ?

इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों को उच्च अधिकारियों से तनाव मिल सकता है. सहकर्मियों का सहयोग अल्प मात्रा में मिल सकता है. पिता से मतभेद हो सकते है. कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है. छात्रों को परिश्रम अनुसार फल की प्राप्ति में कमी होगी. संतान पक्ष से तकलीफ मिल सकती है. किसी भी प्रकार के निवेश करने से बचे.

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित हैं. ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता हैं.)

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

चक्रवात अर्णव के चलते झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में KG से 12वीं तक की कक्षाएं हुई स्थगित

चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

1 minute ago

दिवाली-छठ पर टिकट की टेंशन खत्म, रेलवे ने 30% बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट लिस्ट

Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…

24 minutes ago

सब भगवान भरोसे…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों? केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…

41 minutes ago