आस्था

Vastu Tips: पिरामिड से मिलेगी इन कामों में सफलता, जानें किस दिशा में रखने से मिलता है क्या लाभ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनको घर में रखने पर काफी शुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं. अगर घर में किसी तरह की नकारात्मकता है तो वह इनके रखने से दूर हो जाती है. इसके अलावा अगर भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो उसमें भी लाभ मिलता है.

ऐसी ही एक चीज है पिरामिड (Pyramid), जिसे लगाकर घर के वास्तु दोषों से तो मुक्ति मिलती ही है, घर के लोगों की उन्नति में भी इसका असर देखा जाता है. वास्तु शास्त्र में पिरामिड का खास महत्व है. यह उर्जा का कारक माना जाता है. इसका त्रिकोण आकार ऊर्जा को अपनी तरफ खींचता है. इसलिए पिरामिड को अधिकतर लोग अपने घरों के उपर भी बनाए रखते हैं.

इसे लगाने पर कई परेशानियों से मुक्ति मिलने की संभावना बनी रहती है. वास्तु दोष दूर करने के अलावा माना जाता है कि पिरामिड एकाग्रता बढ़ाने में भी कारगर है. आइए देखते हैं पिरामिड से और कौन से लाभ मिलते हैं.

इस चीज का पिरामिड रखने से मिलता है लाभ

पिरामिड (Pyramid) को अधिकतर लोग धातु में रखना पसंद करते हैं. इसके अलावा लकड़ी का पिरामिड भी घर में रखा जा सकता है. पिरामिड को अलग-अलग तरीके से लाभ लेने के लिए लोग इसके साथ कई तरह के प्रयोग करते हैं. माना जाता है कि बच्चों वाले कमरे में क्रिस्टल का पिरामिड रखने से उनका पढ़ाई में मन लगने लगता है. वहीं धातु में तांबे का पिरामिड रखा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: Astro Tips: स्नान के इन उपायों से दूर होते हैं ग्रह दोष, मिलती है मनचाही कामयाबी

इस  तरह मिलता है लाभ

वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में रखा पिरामिड आर्थिक स्थिति के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है. पिरामिड को अगर पीने वाले पानी के स्त्रोत के पास रखा जाए तो माना जाता है कि पाचन शक्ति बढ़ती है. वहीं घर की पूर्व दिशा में पिरामिड रखने पर नाम और यश की प्राप्ति होती है.

अगर आप अपने दुश्मनों से परेशान हैं तो पिरामिड को दक्षिण दिशा में रखें. इसके अलावा कानूनी मुकदमों में भी इसे रखने पर लाभ मिलता है. वहीं पिरामिड (Pyramid) को गलत दिशा में रखने पर इसका नुकसान भी होता है. घर के किसी भी सदस्य में कोई बुरी आदत होने पर घर में पिरामिड जरूर लगाएं.

Rohit Rai

Recent Posts

अमित शाह से मिले सूर्यकुमार यादव, परिवार के साथ पहुंचे गृह मंत्री के आवास, पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात

Suryakumar Yadav Meet Amit Shah: सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि…

5 minutes ago

यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी, रूस पर प्रतिबंधों का दबाव… युद्ध खत्म कराने में जुटा अमेरिका

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए अमेरिका ने कूटनीतिक प्रयास तेज कर…

18 minutes ago

Aaj Ka Panchang 10 November 2026: गोवर्धन पूजा आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: आज 10 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाया…

1 hour ago

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

9 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

10 hours ago