यूटिलिटी

LIC Alert: एलआईसी पॉलिसीहोल्डर इस मैसेज से रहें सावधान, वरना हो सकते हैं ठगी के शिकार

भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है. देश भर में इसके करोड़ों ग्राहक हैं. एलआईसी समय-समय पर अपने ग्राहकों को कई तरह की जानकारियां देती रहती है.

एलआईसी समय-समय पर अपने पॉलिसीधारकों के लिए कई तरह की योजनाएं लेकर आती है. एलआईसी इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को देती है.

लेकिन, कई बार देखा गया है कि एलआईसी के नाम से वायरल हो रही फेक न्यूज के झांसे में आकर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं. आजकल सोशल मीडिया पर एलआईसी के केवाईसी को लेकर एक खबर वायरल हो रही है.

लेकिन, कई बार देखा गया है कि एलआईसी के नाम से वायरल हो रही फेक न्यूज के झांसे में आकर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं. आजकल सोशल मीडिया पर एलआईसी के केवाईसी को लेकर एक खबर वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें- क्या आप भी Google पर सर्च करते हैं Service Center का नंबर? इस ‘खतरनाक स्कैम’ से रहें सावधान

इस वायरल खबर के मुताबिक अगर कोई एलआईसी ग्राहक अपना केवाईसी अपडेट नहीं करवाता है तो उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है.इसके साथ ही खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि अगर आप अपनी निजी जानकारियां साझा करते हैं तो आपका केवाईसी अपडेट हो जाएगा.

इस वायरल खबर पर एलआईसी ने लोगों को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि एलआईसी अपने ग्राहकों को केवाईसी अपडेट करने की सलाह देती रहती है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो उसे जुर्माना नहीं भरना होगा.

इसके साथ ही एलआईसी ने यह भी बताया कि बिना सोचे समझे किसी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए. इससे आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago