खेल

IND vs BAN: चटगांव टेस्ट में भारत का पलड़ा भारी, बांग्लादेश के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

IND vs BAN Day 3 Highlights:  चटगांव टेस्ट में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है. पहले दिन से टीम इंडिया ने इस मुकाबले पर अपना कब्जा जमाया हुआ है, जो तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कायम है. केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पहली पारी में 404 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की टीम महज 150 रन ही जोड़ पाई. दूसरी पारी में बड़ी बढ़त के साथ मैदान में उतरी टीम इंडिया ने 258 रन के स्कोर पर पारी घोषित करने का फैसला किया. अब बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 513 रन का लक्ष्य है.

पुजारा-गिल का शतक

दूसरी पारी में भारत की ओर से 2 शतक आए. पहले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 110 रन बनाए. इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने 102 रनों की नाबाद पारी खेली. पुजारा के लिए ये शतक बेहद खास है क्योंकि लंबे समय बाद वो इस मुकाम तक पहुंचे. जैसे ही पुजारा का 19वां शतक पूरा हुआ, कप्तान केएल राहुल ने पारी की घोषणा कर दी.

ये भी पढ़ें: Team India: ‘ऋषभ मोटे हैं’, इस पाकिस्तानी ने Rishabh Pant की फिटनेस पर उठाए सवाल

कुलदीप यादव पर होगी नजर

इस मैच में चाईनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का मैजिक शो भी दिखा. टीम को दूसरी पारी में भी उनसे काफी उम्मीदें हैं. पहली पारी में कुलदीप ने 5 विकेट चटकाए साथ ही 40 रन की अहम पारी भी खेली. बांग्लादेशी बल्लेबाजों के लिए कुलदीप मुश्बित बनते नजर आए. ऐसे जहां मेजबान टीम के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य है, वहीं कुलदीप यादव उनकी इस मुश्किल को और बढ़ा सकते है. पहली पारी में बांग्लादेशी टीम 150 रन पर ऑलआउट हुई इसमें कुलदीप ने अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में जहां मेजबान टीम को इस गेंदबाज से सावधान रहना होगा वहीं टीम इंडिया एक बार फिर कुलदीप के मैजिक शो का इंतजार करेगी.

भारत के सामने बड़ा मौका

टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. पहले मैच में टीम इंडिया जीत के बेहद करीब है. वहीं दूसरा मुकाबला भी भारत अपने नाम करना चाहेगा. क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने और उम्मीद कायम रखने के लिए भारत को ये दोनों मुकाबला जीतना है. तभी जाकर अन्य टीमों के मुकाबले भारत आगे होगा क्योंकि इसके बाद विरोधी टीम ऑस्ट्रेलिया होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

9 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

17 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

51 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago