खेल

Adelaide Test में हार के बाद WTC अंक तालिका में तीसरे नंबर पर खिसका India, ऑस्ट्रेलिया बना नंबर 1

ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को दस विकेट से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है. इस जीत के साथ, ऑस्ट्रेलिया 2023-2025 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में फिर से पहले स्थान पर पहुंच गया है.

पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम का पॉइंट प्रतिशत अब 60.71 हो गया है, जिससे उन्होंने भारत और दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया. मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में यह उनकी नौवीं जीत है.

Point टेबल में खिसकी रैकिंग

दूसरी ओर, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इस करारी हार के बाद तीसरे स्थान पर जाना पड़ा है. भारत का पॉइंट प्रतिशत 61.11 से गिरकर अब 57.29 हो गया है. भारत को अब ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में बचे हुए तीन टेस्ट मैच जीतने होंगे, ताकि अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे लगातार टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने का मौका मिल सके.

दक्षिण अफ्रीका बन सकता है नंबर 1

दक्षिण अफ्रीका का पॉइंट प्रतिशत 59.26 है और वह श्रीलंका के खिलाफ चल रहे घरेलू टेस्ट में मजबूत स्थिति में है. अगर वे यह मैच जीतते हैं, तो रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच सकते हैं. एडिलेड ओवल में खेले गए डे-नाइट टेस्ट के तीसरे दिन पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 ओवर में 5 विकेट लिए और भारत को उनकी दूसरी पारी में सिर्फ 175 रनों पर समेट दिया.

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए केवल 19 रन चाहिए थे, जो उन्होंने सिर्फ 3.2 ओवर में बनाकर हासिल किए. इसके साथ ही कंगारूओं ने सीरीज में जोरदार वापसी की. ऑस्ट्रेलिया इससे पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पहला मैच पर्थ में 295 रनों से हार गया था. दूसरा मैच, जो पिंक बॉल से खेला गया था, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सबसे छोटा टेस्ट बन गया है, जिसमें सिर्फ 1031 गेंदें फेंकी गईं और तीसरे दिन के दो घंटे से पहले ही मैच खत्म हो गया. इस मुकाबले में 141 गेंदों पर 140 रनों की तेज पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: 1 नवंबर की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

23 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

53 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

1 hour ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

3 hours ago