खेल

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की हुई छुट्टी! BCCI को बता दिया अपना फैसला, अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

Ajit Agarkar BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. अगरकर का मौजूदा कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म होने वाला है और माना जा रहा है कि इसके बाद वह चयन समिति के अध्यक्ष पद पर बने नहीं रहना चाहते. अगरकर ने इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वरिष्ठ अधिकारियों को पहले ही जानकारी दे दी है.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, अगरकर से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि उन्होंने बोर्ड को स्पष्ट कर दिया है कि वह आगे इस जिम्मेदारी को संभालने के इच्छुक नहीं हैं. शुक्रवार को हुई BCCI की 95वीं AGM में भी चयन समिति से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई. बैठक के बाद बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब अधिकारियों को चयन समितियों से जुड़े फैसले लेने की जिम्मेदारी दी गई है.

जूनियर सेलेक्शन कमिटी में भी होंगी नियुक्तियां

BCCI सिर्फ सीनियर चीफ सेलेक्टर के भविष्य पर ही फैसला नहीं करेगा, बल्कि जूनियर सेलेक्शन कमिटी के पांच पदों को भरने की प्रक्रिया भी चल रही है. सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि इन पदों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं. बोर्ड का लक्ष्य अगले 15 दिनों में चयन प्रक्रिया पूरी करना है.

फील्डिंग कोच पर भी नजर

भारतीय टीम के मौजूदा फील्डिंग कोच शुभदीप घोष की स्थिति भी फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं है. सैकिया के मुताबिक, घोष की नियुक्ति फिलहाल शॉर्ट टर्म के लिए हुई है. उनके प्रदर्शन की समीक्षा के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा.

रांची टेस्ट पर कोई बदलाव नहीं

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट को रांची से कहीं और शिफ्ट किए जाने की खबरों पर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरभ तिवारी ने कहा कि AGM में इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई.


ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं मिला वैभव को मौका? कोच गौतम गंभीर ने बताई वजह


अंपायरों की फीस बढ़ेगी

AGM में अंपायरों और मैच रेफरी के भुगतान ढांचे में बदलाव को मंजूरी दी गई. नए ग्रेड सिस्टम के तहत A, B, C और D ग्रेड के अंपायरों को प्रतिदिन क्रमशः 60 हजार, 50 हजार, 40 हजार और 35 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा BCCI ने एज वेरिफिकेशन पॉलिसी को भी अपडेट किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

5 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

6 hours ago