खेल

IPL 2023: साढ़े 3 ओवर, 5 रन, 5 विकेट… तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड, आखिर कौन है ये आर्मी जवान का इंजीनियर बेटा?

Akash Madhwal Profile Story: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2023 एलिमिनेटर मुकाबले में हराकर क्वालीफायर- 2 में धांसू एंट्री की. यहां तक पहुंचना मुंबई के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है क्योंकि इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. लेकिन वो कहते हैं न किस्मत कब कहां कैसे पलट जाए ये किसी को नहीं पता. कुछ ऐसा ही हुआ मुंबई इंडिंय (Mumbai Indians) के साथ. मगर किस्मत के साथ-साथ एमआई को एक ऐसे तेज गेंदबाज का साथ मिला जिसने टीम में जसप्रीत बुमराह की कमी पूरी कर दी. एलिमिनेटर मुकाबले में इस गेंदबाज ने ऐसी खतरनाक गेंदबाजी की जिससे लखनऊ की बैटिंग लाइनअप की धज्जियां उड़ गई.

साढ़े 3 ओवर, 5 रन, 5 विकेट… तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड

एक ओवर में छह बॉल होती हैं, ये बात तो सबको पता है. अब थोड़ा इस गणित पर गौर कीजिए. मुंबई के इस धाकड़ गेंदबाज ने लखनऊ के खिलाफ 3.3 ओवर गेंदबाजी की यानी मैच में इस गेंदबाज ने कुल 21 गेंदें डालीं. अब अगर कोई बॉलर टी-20 फॉर्मेट में 21 गेदों में 17 डॉट फेंक दे और सिर्फ 5 रन देते हुए 5 विकेट भी झटक ले तो आप मैदान पर खौफ के आलम का अंदाज लगा ही सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे आखिर ये गेंदबाज है कौन..?

तो, जनाब ये बवाल किया गढ़वाल के आकाश मधवाल ने. 29 साल के इस खिलाड़ी ने आईपीएल के मंच पर ऐसा बवाल मचाया की टूर्नामेंट के इतिहास में 13 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर हो गया. बता दें, आकाश पहले ऐसे गेंदबाज बन गए, जिसने प्लेऑफ/नॉकआउट के किसी मैच में 5 विकेट हासिल किये हों.

ये भी पढ़ें: MI vs LSG: मधवाल के ‘पंच’ से लखनऊ IPL से बाहर, सिर पकड़कर बैठ गए गौतम गंभीर

आखिर कौन है ये आर्मी जवान का इंजीनियर बेटा?

उत्तराखंड के रुड़की जिले के रहने वाले 29 वर्षीय आकाश के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था. वो कहते है न जीवन में बिना संघर्ष किये हम कुछ भी नहीं हासील नहीं कर सकते. इस खिलाड़ी ने भी यहां तक पहुंचने के लिए खूब पसीना बहाया है.

25 नवंबर 1993 में पैदा हुए आकाश के पिता भारतीय सेना में सेवाएं देते हैं. आकाश पढ़ाई में भी अच्छे हैं और उन्होंने इंजीनियरिंग की है. शुरुआत में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने वाले आकाश को इंजीनियरिंग के बाद क्रिकेट में ज्यादा दिलचस्पी जागी. हैरान करने वाली बात ये है कि 24 साल की उम्र तक तो उन्होंने लेदर बॉल को हाथ तक नहीं लगाया था. इतना ही नहीं उन्होंने कभी क्रिकेट की कोचिंग भी नहीं ली थी.

एक रोज अचानक उनके लाइफ में टर्निंग प्वाइंट आया और वो उत्तराखंड टीम के लिए खेलने लगे. यहां से उन्हें उनके कोच मनीष झा की देखरेख में ग्रूम करने का मौका मिला. और, लक से उन्हें मुंबई इंडियंस का साथ मिला जहां वो अपनी कहर बरपाती गेंद से विरोधी बल्लेबाजों को तंग कर रहे हैं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तो उन्हें अगला बुमराह बताया जा रहा है.

आपको जानकर हैरानी होगी की इस गेंदबाज का ये डेब्यू सीजन है. इससे पहले उन्हें पिछले सीजन चोटिल सूर्यकुमार यादव की जगह बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में शामिल किया गया था. मगर एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इस बार उन्हें 20 लाख के बेस प्राइस में टीम ने रिटेन किया गया था.

मुंबई की अगली टक्कर गुजरात से…

आकाश ने मुंबई इंडियंस की ओर से एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजायंट्स के परखच्चे उड़ा दिए. इस तरह मुंबई के आठ विकेट पर 182 रन के स्कोर के जवाब में लखनऊ सिर्फ 101 रन पर ही ढेर हो गई. मुंबई की टीम अब गुजरात टाइटंस से दूसरे क्वालीफायर में खेलेगी. विजेता टीम का सामना रविवार को फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स से अहमदाबाद में होगा. एमआई एक बार फिर अपने नए हथियार से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाए हुए है और अगर ऐसा होता है तो गुजरात की टेंशन बढ़ सकती है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 minute ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

14 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

23 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

59 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago