खेल

एशियन गेम्स 2026: 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में अमन सहरावत के सिर ताज! साउथ कोरियाई पहलवान को शिकस्त देकर कब्जाया गोल्ड

Asian Games 2026 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने देश की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाला है. अमन ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

अमन ने रोमांचक फाइनल मैच में वर्ल्ड चैंपियन चोंग-सोंग को 11-7 से हराया. अमन ने एशियन गेम्स में यह लगातार दूसरा मेडल जीता है. पिछले एशियन गेम्स में अमन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. हालांकि, इस बार वह अपने मेडल का रंग बदलने में सफल रहे. एशियन गेम्स 2026 में रेसलिंग में यह भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले, सुजीत कलकल ने फ्रीस्टाइल स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

साउथ कोरिया के पहलवान को फाइनल में हराया

फाइनल मुकाबले में अमन को साउथ कोरियाई पहलवान और वर्ल्ड चैंपियन चोंग-सोंग से कड़ी टक्कर मिली. मैच में अमन पहला प्वाइंट अर्जित करने में सफल रहे. मुकाबले में हुए इंजरी ब्रेक के बाद अमन के खेल में ज्यादा आक्रामकता नजर आई और उन्होंने अपनी बढ़त को 6-1 कर लिया. हालांकि, इसके बाद चों-सोंग ने मुकाबले में वापसी की. चोंग ने न सिर्फ अमन की बढ़त को खत्म किया, बल्कि खुद मैच में लीड हासिल कर ली.

आखिरी मिनट में दांव चलकर पलटी बाजी

मैच के आखिरी एक मिनट में अमन ने एक बार फिर मुकाबले का रुख पलटा और उन्होंने शानदार दांव लगाते हुए चोंग-सोंग के खिलाफ महत्वपूर्ण बढ़त बना ली. अमन ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को अपने दांव से पहले पूरी तरह लॉक किया और फिर उन्हें पलटने के साथ ही चार अहम प्वाइंट्स हासिल किए. अमन का यह दांव निर्णायक साबित हुआ और वह फाइनल मुकाबले को 11-7 से अपने नाम करने में सफल रहे.

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

अमन सेमीफाइनल में वापसी करते हुए जीत के साथ फाइनल में पहुंचे थे. भारतीय खिलाड़ी ने दिन की शुरुआत जापान के यामातो ओगावा पर 20-9 की ‘तकनीकी श्रेष्ठता’ वाली जीत के साथ की थी और फिर क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के नुरदानत ऐतानोव को 12-1 से हराया था. ताजिकिस्तान के आयाल बेलोल्युब्स्की के खिलाफ सेमीफाइनल में अमन पहले राउंड के बाद 2-6 से पीछे थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए दूसरे राउंड में 12 प्वाइंट बनाए और सिर्फ दो प्वाइंट गंवाकर 14-8 से जीत हासिल की.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

12 minutes ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

29 minutes ago

सिर्फ दूध बेचना काफी नहीं! अमित शाह ने बताया, कैसे मक्खन-चीज और बायोगैस से चमकेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…

1 hour ago

ऑलिव रिडले कछुओं के संरक्षण में आदाणी फाउंडेशन की पहल को मिला ओडिशा सरकार का साथ, रिपोर्ट में सामने आए अहम तथ्य

Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…

1 hour ago

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

1 hour ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

2 hours ago