खेल

अमित मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से लिया संन्यास

दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. 42 साल के मिश्रा ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज के माध्यम से संन्यास की घोषणा की.

अमित मिश्रा ने कहा, “क्रिकेट में मेरे जीवन के 25 साल यादगार रहे हैं. मैं बीसीसीआई, हरियाणा क्रिकेट संघ, अपने साथियों, सहयोगी स्टाफ का इस दौरान साथ देने के लिए दिल से आभारी हूं.”

मिश्रा ने लिखा, “मैं प्रशंसकों का भी आभारी हूं, जिन्होंने मुझे प्यार और समर्थन दिया. क्रिकेट ने मुझे अनगिनत यादें दी हैं. मैं उन सभी को संजोकर रखूंगा.”

2003 में वनडे फॉर्मेट में किया था डेब्यू

हरियाणा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अमित मिश्रा ने 2003 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था. 2008 में टेस्ट और 2010 में टी20 में उन्होंने डेब्यू किया था. 2017 के बाद से उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला.

टेस्ट में उनके नाम 4 अर्धशतक

अमित मिश्रा एक बेहतरीन लेग स्पिनर रहे हैं. 2003 से लेकर 2017 के बीच उन्होंने 22 टेस्ट में 76, 36 वनडे में 64 और 10 टी20 में 16 विकेट लिए. मिश्रा निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी थे. टेस्ट में उनके नाम 4 अर्धशतक हैं. टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 84 है.

162 मैचों में लिए 174 विकेट

अमित मिश्रा का आईपीएल करियर भी लंबा रहा है. 2008 से 2024 के बीच 162 मैचों में उन्होंने 174 विकेट लिए. आईपीएल में वह दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जर्स , सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और एलएसजी के लिए खेल चुके हैं पिछले दो साल से आईपीएल का हिस्सा रहते भी उन्हें न के बराबर मौके मिले.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास के बाद अमित मिश्रा दुनिया की दूसरी लीग में खेलते नजर आ सकते हैं.

वहीं, भविष्य में वह बतौर कोच, कमेंटेटर भी दिख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया की अग्नि परीक्षा, दुबई में होगा ब्रोंको टेस्ट, रोहित-बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी देंगे फिटनेस चैलेंज

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

36 minutes ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

1 hour ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

2 hours ago