खेल

Asia Cup 2025 Final: भारत और पाकिस्तान के बीच आंकड़े चिंताजनक, टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क

Asia Cup 2025 Final: आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा और क्रिकेट फैंस की धड़कनें पहले से ही तेज हो चुकी हैं. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले सात मुकाबले जीते हैं, लेकिन फाइनल जैसे बड़े मंच पर पाकिस्तान को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है.

2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी

भारतीय टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं और टीम शानदार फॉर्म में है. लेकिन पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत उसकी अनिश्चितता है. वह किसी भी दिन मैच का रुख पलट सकता है. 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी इसका बड़ा उदाहरण है, जब ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 124 रन से हराया था, लेकिन फाइनल में पाकिस्तान ने 180 रन से जीत दर्ज की थी.

उस मैच में फखर जमां ने 114 रन की शानदार पारी खेली थी. अजहर अली और मोहम्मद हफीज़ ने भी अहम योगदान दिया था. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन को आउट कर भारत की कमर तोड़ दी थी. हार्दिक पांड्या ने जरूर 76 रन बनाकर उम्मीद जगाई थी, लेकिन उनके रन आउट होते ही भारत की पारी 158 रन पर सिमट गई थी.

क्या कहता है आंकड़ा?

अब बात करें भारत-पाकिस्तान के फाइनल रिकॉर्ड की तो मल्टी नेशन टूर्नामेंट्स में दोनों टीमों के बीच अब तक पांच फाइनल हुए हैं. इनमें पाकिस्तान ने तीन बार जीत दर्ज की है जबकि भारत दो बार विजेता रहा है. आज भारत के पास स्कोर बराबर करने का मौका है और साथ ही 2017 की हार का बदला लेने का भी.

इसे भी पढ़ें-Asia Cup 2025 Final: भारत-पाकिस्तान भिड़ंत से पहले रणनीति और तैयारी पर फोकस

टीम इंडिया को इस बार संतुलित और आक्रामक खेल दिखाना होगा. खासकर टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को जिम्मेदारी निभानी होगी और शुरुआती विकेट बचाने होंगे. पाकिस्तान की टीम में साहिबजादा फरहान, फखर जमां और सैम अयूब जैसे बल्लेबाज हैं जो बड़े मैचों में चमकते हैं. वहीं शाहीन शाह आफरीदी और हारिस रऊफ जैसे गेंदबाज भारत को शुरुआती झटके दे सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

6 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

7 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

20 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

33 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

57 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

1 hour ago