खेल

IND vs PAK Asia Cup Final: सूर्यकुमार यादव ने फोटोशूट से किया साफ इनकार, बौखला गए पाक कप्तान, बोले- ये उनकी मर्जी..

IND vs PAK Asia Cup Final: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर माहौल काफी गरमा गया है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने मैच से पहले अपनी उम्मीदें साफ कर दी हैं. भले ही भारत ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को दो बार हरा दिया हो एक बार ग्रुप स्टेज में और फिर सुपर 4 में लेकिन सलमान का मानना है कि उनका टीम फाइनल में वापसी करेगी और ट्रॉफी अपने नाम करेगी.

सलमान ने माना कि इस मुकाबले में दोनों टीमों पर भारी दबाव होगा. उन्होंने कहा, “अगर कोई कहे कि दबाव नहीं है तो वो झूठ बोल रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला सिर्फ खेल नहीं, यह गर्व, प्रतिष्ठा और राजनीतिक मायनों का भी मामला होता है.” उन्होंने ये भी कहा कि जो टीम कम गलतियां करेगी, वही फाइनल का विजेता होगी.

सूर्यकुमार के फाइनल फोटोशूट पर सलमान का बयान

जब सलमान से पूछा गया कि भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान के साथ पारंपरिक प्री-फाइनल फोटोशूट से क्यों इनकार किया, तो सलमान ने कहा, “यह पूरी तरह उनका फैसला है, वे आएंगे या नहीं. मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता.” सलमान ने इस मामले में कोई बड़ी प्रतिक्रिया देने से बचते हुए स्थिति को सहज रखा.

इस एशिया कप में अब तक जो टीम टॉस जीतती रही है, उसने 18 में से 11 मैचों में जीत दर्ज की है. लेकिन सलमान का कहना है कि टॉस फाइनल में इतना अहम नहीं होगा. उन्होंने कहा, “टॉस आपके हाथ में नहीं होता, इसलिए उससे ज्यादा असर नहीं पड़ता. हमारी तैयारी पिच के हिसाब से नहीं, बल्कि अपनी रणनीति और प्रदर्शन पर होती है.” सलमान ने उम्मीद जताई कि फाइनल में उनकी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी.

टीम की रणनीति और आत्मविश्वास

सलमान ने कहा, “हमें पता है कि हमने इस टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी अच्छी नहीं की है, इसलिए फाइनल में हम पूरी कोशिश करेंगे. अगर हम 40 ओवर तक अपनी प्लानिंग सही से लागू करेंगे, तो किसी भी टीम को हराना संभव है.” उनकी बात से साफ है कि पाकिस्तान की टीम हार नहीं मानने वाली और फाइनल में हर हाल में जीतने की ठानी है.

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर माहौल काफी गरमा गया है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने मैच से पहले अपनी उम्मीदें साफ कर दी हैं. भले ही भारत ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को दो बार हरा दिया हो एक बार ग्रुप स्टेज में और फिर सुपर 4 में लेकिन सलमान का मानना है कि उनका टीम फाइनल में वापसी करेगी और ट्रॉफी अपने नाम करेगी.

दबाव दोनों टीमों पर होगा

सलमान ने माना कि इस मुकाबले में दोनों टीमों पर भारी दबाव होगा. उन्होंने कहा, “अगर कोई कहे कि दबाव नहीं है तो वो झूठ बोल रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला सिर्फ खेल नहीं, यह गर्व, प्रतिष्ठा और राजनीतिक मायनों का भी मामला होता है.” उन्होंने ये भी कहा कि जो टीम कम गलतियां करेगी, वही फाइनल का विजेता होगी.

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025 Final: भारत-पाकिस्तान भिड़ंत से पहले रणनीति और तैयारी पर फोकस

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

20 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

34 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

1 hour ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago