खेल

कब मिलेगी टीम इंडिया को एशिया कप की ट्रॉफी, मोहसिन नकवी के रवैये पर BCCI नाराज

Asia Cup Trophy Controversy: एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की और नौंवी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. लेकिन जीत के बाद जो हुआ, उसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं मिली, क्योंकि उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

असल में मोहसिन नकवी सिर्फ ACC के अध्यक्ष ही नहीं बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और पाकिस्तान सरकार में इंटीरियर मिनिस्टर भी हैं. ऐसे में टीम इंडिया ने एक पाकिस्तानी मंत्री से ट्रॉफी लेने को लेकर आपत्ति जताई. उनका मानना था कि जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अच्छे नहीं हैं तो ऐसे में एक राजनीतिक पद पर बैठे व्यक्ति से ट्रॉफी लेना सही नहीं होगा.

नकवी का रवैया विवादित

टीम इंडिया के इस फैसले के बाद नकवी का रवैया और भी विवादित हो गया. BCCI ने पहले ही सुझाव दिया था कि ट्रॉफी अमीरात क्रिकेट बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट से दिलवाई जाए लेकिन नकवी ने ऐसा करने के बजाय ट्रॉफी लेकर सीधे अपने होटल चले गए. इससे BCCI का गुस्सा और बढ़ गया.

BCCI के सेक्रेटरी का क्या कहना है?

BCCI के सेक्रेटरी देवजीत साइकिया ने कहा कि उन्होंने नकवी को अपनी गलती सुधारने का मौका दिया है और उम्मीद है कि वो जल्द ही ट्रॉफी भारतीय टीम को सौंप देंगे. लेकिन अगर ऐसा नहीं होता, तो BCCI नवंबर में दुबई में होने वाली ICC कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे को उठाएगा. यानी मोहसिन नकवी के पास अक्टूबर तक का वक्त है ट्रॉफी लौटाने का.

इसे भी पढ़ें-एशिया कप फाइनल के बाद पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, सलमान आगा के बयान से मचा बवाल

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 146 रन बनाए. जवाब में भारत ने 147 रन का लक्ष्य 5 विकेट खोकर आखिरी ओवर में हासिल कर लिया. सूर्यकुमार यादव ने शानदार कप्तानी की और टीम को जीत दिलाई.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

39 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

56 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago