खेल

रोते लोग, मुंह से झड़ती गालियां और लानत खाते पाक क्रिकेटर…! भारत से हार के बाद कुछ ऐसा है पाकिस्तान का सूरत-ए-हाल?

IND vs PAK Asia Cup 2025: दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंद दिया. भारतीय टीम 9वीं बार एशिया कप चैंपियन बनी है. पाकिस्तान पर भारत की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. ऐसे में पूरा पाकिस्तान एक बार फिर अपनी टीम से निराश है. निराशा भी ऐसी कि पाकिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को निशाना बना रहे हैं. मजाकिया अंदाज में ही सही लेकिन अपना गुस्सा और निराशा सब जता रहे हैं. ऐसे में चलिए आपको कुछ ऐसे ही पोस्ट के बारे में बताते हैं.

भारत से करारी हार पर पाकिस्तानी फैंस का ‘मातम’

सोशल मीडिया पर लोग भारत की जीत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को निशाना बना रहे हैं. एक पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक पाकिस्तान के हारने पर निराश होते हुए हिंसा की मांग करते हुए कहा कि “जो हिटलर ने किया, वही उनके साथ भी होना चाहिए.” क्रिकेट खिलाड़ियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए आगे कहा कि सभी से हारो लेकिन इंडिया से मत हारो. इसके अलावा मोहसिन नकवी को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

भारतीय टीम ने 2023 में वनडे के बाद 2025 में टी20 का एशिया कप जीत लिया है. भारत के लिए तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक टिके रहकर टीम को जीत दिलाई. भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी कर पाकिस्तान की पारी को 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए, जिसके दम पर भारत ने पांच विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की. भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर मातम मना रहे हैं.

मुंह से झड़ती गालियां और लानत खाते पाक क्रिकेटर

सोशल मीडिया पर एक यूजर पाकिस्तान की हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों को गाली देते नजर आ रहे हैं. यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि हम इंडिया के जूते के बराबर भी नहीं है उन्होंने इंडिया को सलामी देते हुए आई लव यू कहा. इसके अलावा एक और यूजर ने पाकिस्तान की हार पर दुख जताते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों से शर्म करने की बात कही. वहीं दुबई में भारत से 2025 एशिया कप फाइनल हारने के बाद पाकिस्तानी प्रशंसक रोते हुए नजर आए.

भारतीय टीम ने नहीं ली ट्रॉफी

भारत ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है. जीत के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इस वजह से मेडल सेरेमनी शुरू होने में एक घंटे की देरी हुई. नकवी के दबाव में भारतीय टीम को किसी अन्य ऑफिशियल से भी ट्रॉफी नहीं लेने दिया गया. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही सेलिब्रेट किया. इस बीच, नकवी ने ट्रॉफी ग्राउंड से बाहर भिजवा दी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

5 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

15 minutes ago

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

38 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

39 minutes ago