खेल

Asia Cup 2025: पाकिस्तान की UAE पर जीत के साथ भारत-पाक की नई टक्कर तय, जानें कब होगी भिड़ंत

Asia Cup 2025 में एक बार फिर क्रिकेट फैंस को देखने मिलेगा वो मुकाबला जिसका सभी को इंतजार होता है, भारत बनाम पाकिस्तान. बुधवार को खेले गए अहम मैच में पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराकर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली, वहीं मेज़बान यूएई टूर्नामेंट से बाहर हो गया.

अब ग्रुप-A से भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, और इसका मतलब साफ है, 21 सितंबर, रविवार को दुबई में एक और भारत-पाक मुकाबला होने जा रहा है.

फिर होगी भारत-पाक में टक्कर

इससे पहले ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ चुके हैं, जहाँ टीम इंडिया ने 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी. लेकिन इस मैच के बाद विवाद खड़ा हो गया था, जब कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने कथित रूप से पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस पर नाराजगी जताई और आईसीसी से शिकायत करते हुए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी. हालांकि, आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया.

इस विवाद के बाद पाकिस्तान टीम ने अगला मुकाबला खेलने से पहले काफी नाटक किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मैच न खेलने की धमकी दी और यूएई के खिलाफ एक घंटे की देरी से मैदान पर पहुंचे. हालांकि, मैच हुआ और उन्होंने 41 रन से जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें- आज जेवलिन थ्रो में भारत-पाक की टक्कर, नीरज चोपड़ा बनाम अरशद नदीम

ग्रुप स्टेज का हाल, किसका रहा कैसा सफर?

ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल थे. टीम इंडिया ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर सबसे पहले सुपर-4 में जगह बनाई. उन्होंने यूएई को बड़े अंतर से हराया और फिर पाकिस्तान को 7 विकेट से पटखनी दी.

वहीं, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट की शुरुआत ओमान के खिलाफ जीत से की, लेकिन भारत से हार झेलनी पड़ी. तीसरे और निर्णायक मुकाबले में उन्होंने यूएई को हराकर आगे का रास्ता तय किया. यूएई ने टूर्नामेंट में एक जीत और दो हार के साथ विदाई ली, जबकि ओमान ने अब तक खेले दोनों मुकाबले गंवाए हैं.

अब भारत और पाकिस्तान सुपर-4 में आमने-सामने होने जा रहे हैं. ऐसे में फैंस को फिर से एक हाई-ऑक्टेन मुकाबले की उम्मीद है. भारत पहले ही अपनी फॉर्म से ये दिखा चुका है कि वो इस बार ट्रॉफी का प्रबल दावेदार है, वहीं पाकिस्तान भी अब कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

20 seconds ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

3 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

26 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

30 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

45 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

56 minutes ago