मनोरंजन

‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह ने इशारों में किया अक्षरा सिंह का जिक्र, धनश्री वर्मा से फ्लर्ट करते दिखे पावर स्टार

अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. शो में कंटेस्टेंट्स की मस्ती, बातचीत और खुलासे दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. हाल ही के एपिसोड में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने कुछ ऐसा कहा जिससे उनके पुराने रिश्ते की चर्चा फिर से शुरू हो गई.

क्या है पूरा मामला?

पवन सिंह (Pawan Singh) शो में धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma), आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और नयनदीप रक्षित के साथ बैठे थे. बातचीत के दौरान उन्होंने धनश्री से कहा कि आपकी आवाज बहुत खूबसूरत है. मेरे जीवन में भी कोई था, जिससे आपकी आवाज का 75 प्रतिशत मेल खाता है. इस पर आदित्य नारायण ने मजाक में पूछा कि क्या आपके दिमाग में अब भी आपकी ‘एक्स’ हैं? पवन सिंह ने हंसते हुए जवाब दिया कि ऐसी अंग्रेजी में बोलो कि हम समझ पाएं. हालांकि उन्होंने इस बात को आगे नहीं बढ़ाया और अक्षरा सिंह का नाम नहीं लिया.

शो में पवन सिंह का अंदाज काफी मस्तमौला है. वो धनश्री से बार-बार फ्लर्ट करते नजर आए उनकी मुस्कान, आवाज और डांस की तारीफ करते रहे. सोशल मीडिया पर लोग मान रहे हैं कि पवन सिंह का इशारा उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की तरफ था.

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की कैसे हुई मुलाकात?

बात करें पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के रिश्ते की तो दोनों की मुलाकात एक भोजपुरी फिल्म के सेट पर हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने कई हिट फिल्में साथ कीं जैसे ‘सत्या’, ‘तबादला’, ‘मां तुझे सलाम’ वगैरह. लेकिन इस रिश्ते में दरार तब आई जब पवन सिंह ने अपनी मां की इच्छा पर ज्योति नाम की लड़की से शादी कर ली. अक्षरा ने पवन पर धोखा देने का आरोप लगाया था और बताया था कि वो इस वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं.

इसे भी पढ़ें-सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौता, अब एक देश पर हमला माना जाएगा दूसरे पर अटैक

हालांकि पवन सिंह ने कभी खुलकर इस रिश्ते पर बात नहीं की. लेकिन शो में उनके इशारे और धनश्री के साथ उनकी बॉन्डिंग ने दर्शकों को पुराने किस्से याद दिला दिए. अब देखना ये है कि शो में आगे क्या मोड़ आता है और क्या पवन सिंह फिर से अपने दिल की बात सबके सामने रखते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

9 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

19 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

20 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

31 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

35 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

1 hour ago