Asia Cup 2025: सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मैच ने अब एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को एक शिकायत भेजी है जिसमें उन्होंने फखर जमान को आउट दिए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं.
दरअसल, मैच की शुरुआत में फखर जमान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 8 गेंदों में 15 रन बना डाले थे. लेकिन तीसरे ओवर में भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन ने उनका कैच लपका जो थोड़ा विवादित था. फील्ड अंपायर ने तुरंत फैसला नहीं दिया और मामला टीवी अंपायर रुचिरा पलियागुरुगे के पास गया. उन्होंने कई एंगल्स से रिप्ले देखने के बाद फखर को आउट करार दिया लेकिन पाकिस्तान इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं है.
PCB का मानना है कि अंपायर ने गलत फैसला दिया और इसी वजह से उन्होंने ICC में शिकायत दर्ज कराई है. सोशल मीडिया पर भी इस फैसले को लेकर फैंस की राय अलग-अलग है. कुछ इसे सही मान रहे हैं तो कुछ इसे अंपायर की गलती बता रहे हैं.
पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने भी मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा कि अंपायर गलतियां कर सकते हैं लेकिन मुझे लगा कि गेंद कीपर के आगे उछलकर गई थी. अगर फखर पावरप्ले में खेलते रहते तो हम 190 रन तक पहुंच सकते थे.
इसे भी पढ़ें-क्विंटन डी कॉक ने वनडे संन्यास वापस लिया, पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल
गौरतलब है कि ग्रुप स्टेज में भी भारत से हार के बाद पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट की शिकायत की थी जिसे ICC ने खारिज कर दिया था. अब देखना होगा कि इस बार ICC क्या रुख अपनाता है.
Also Follow Bharat Express on X
– भारत एक्सप्रेस
'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…
Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…
CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…