Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Asia Cup 2025: हार के बाद पाकिस्तान का नया ड्रामा, PCB ने ICC से की इस मामले की शिकायत

Asia Cup 2025: सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मैच ने अब एक नए विवाद को जन्म दे दिया है.

Asia Cup 2025: भारत से मार खाने के बाद पाकिस्तान का नया ड्रामा

Asia Cup 2025: सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मैच ने अब एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को एक शिकायत भेजी है जिसमें उन्होंने फखर जमान को आउट दिए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मैच की शुरुआत में फखर जमान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 8 गेंदों में 15 रन बना डाले थे. लेकिन तीसरे ओवर में भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन ने उनका कैच लपका जो थोड़ा विवादित था. फील्ड अंपायर ने तुरंत फैसला नहीं दिया और मामला टीवी अंपायर रुचिरा पलियागुरुगे के पास गया. उन्होंने कई एंगल्स से रिप्ले देखने के बाद फखर को आउट करार दिया लेकिन पाकिस्तान इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं है.

PCB का क्या मानना है?

PCB का मानना है कि अंपायर ने गलत फैसला दिया और इसी वजह से उन्होंने ICC में शिकायत दर्ज कराई है. सोशल मीडिया पर भी इस फैसले को लेकर फैंस की राय अलग-अलग है. कुछ इसे सही मान रहे हैं तो कुछ इसे अंपायर की गलती बता रहे हैं.

पाक कप्तान का क्या कहना है?

पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने भी मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा कि अंपायर गलतियां कर सकते हैं लेकिन मुझे लगा कि गेंद कीपर के आगे उछलकर गई थी. अगर फखर पावरप्ले में खेलते रहते तो हम 190 रन तक पहुंच सकते थे.

इसे भी पढ़ें-क्विंटन डी कॉक ने वनडे संन्यास वापस लिया, पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल

पहेल भी PCB कर चुका है शिकायत

गौरतलब है कि ग्रुप स्टेज में भी भारत से हार के बाद पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट की शिकायत की थी जिसे ICC ने खारिज कर दिया था. अब देखना होगा कि इस बार ICC क्या रुख अपनाता है.

Also Follow Bharat Express on X

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital