खेल

बीसीसीआई के वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट में ऋषभ पंत की बल्ले-बल्ले, अय्यर और किशन की हुई वापसी, जानें रोहित-कोहली को मिला कौन सा ग्रेड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 के लिए भारतीय पुरुष सीनियर टीम के खिलाड़ियों के सालाना अनुबंध का ऐलान किया है. खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर ए+, ए, बी और सी ग्रेड में बांटा गया है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा सबसे ऊंचे ए+ ग्रेड में हैं.

BCCI ने सालाना अनुबंध का किया ऐलान

श्रेयस अय्यर और ईशान किशन, जिन्हें 2023-24 में खराब प्रदर्शन और टीम में जगह न मिलने के कारण अनुबंध नहीं मिला था, उन्होंने 2024-25 की लिस्ट में वापसी की है. अय्यर ग्रेड बी में हैं और किशन ग्रेड सी में हैं. हाल ही में जिन खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जोड़ा गया है, वे सभी ‘सी’ ग्रेड में हैं. इनमें नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा, सरफराज खान, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा शामिल हैं.

ऋषभ पंत का प्रमोशन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुए रविचंद्रन अश्विन की जगह अब ऋषभ पंत को ‘ए’ कैटेगरी के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है. इस कैटेगरी के बाकी पांच खिलाड़ी वही हैं जो पहले थे. पिछली बार पंत ‘बी’ कैटेगरी की लिस्ट में थे. कुल मिलाकर 34 खिलाड़ियों को 2024-25 सीजन के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, जिसमें 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक के प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया है.

सालाना 7 करोड़ देता है बीसीसीआई

बीसीसीआई (BCCI) के शीर्ष ग्रेड अनुबंध में मैच फीस और इंसेंटिव के अलावा सालाना 7 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. सबसे ऊपरी ग्रेड, यानी ए प्लस ग्रेड में मौजूद रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट के मजबूत स्तंभ हैं.

कौन खिलाड़ी किस ग्रेड में?

ग्रेड ए प्लस में चार खिलाड़ी- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा. ग्रेड ए में छह खिलाड़ी शामिल हैं- मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत.

यह भी पढ़े-ं IPL 2025 CSK Vs MI: सीएसके को मिली तीसरी सबसे बड़ी हार, रोहित और सूर्या की फिफ्टी ने 9 विकेट से हराया

ग्रेड बी में पांच खिलाड़ी हैं: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर. ग्रेड सी में शामिल 19 खिलाड़ी- रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, आकाश दीप और हर्षित राणा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

18 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

33 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

42 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

43 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago