बिजनेस

भारत का वित्त वर्ष 2024-25 में ऑटो निर्यात 19% बढ़कर 53 लाख यूनिट पार हुआ

भारत का ऑटोमोबाइल निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 53 लाख यूनिट्स पर पहुंच गया है, जो देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर की बढ़ती हुई क्षमता को दिखाता है. कार और एसयूवी निर्यात में मारुति सुजुकी और हुंडई शीर्ष पर रहे हैं. वहीं, दोपहिया वाहनों के निर्यात में बजाज ऑटो, टीवीएस और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स शीर्ष पर थे.

सोसाइटी फॉर इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 के दौरान भारत का कुल वाहन निर्यात 53,63,089 यूनिट्स तक पहुंच गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष के आंकड़े 45,00,494 यूनिट्स से अधिक है.

यात्री वाहनों का शिपमेंट बढ़कर 7,70,364 यूनिट्स पहुंचा

भारत से यात्री वाहनों का शिपमेंट वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 7,70,364 यूनिट्स पर पहुंच गया है, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 में 6,72,105 यूनिट्स पर था. सियाम ने कहा कि यह अब तक का सबसे अच्छा वार्षिक प्रदर्शन था. इसकी वजह वैश्विक बाजारों में बेचे जाने वाले भारत में बने मॉडलों की मांग बढ़ना था.

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी अपनी ऑफ-रोडर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) जिम्नी का जापान को निर्यात शुरू कर दिया है. मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका वर्तमान में इस कार के लिए शीर्ष तीन निर्यात बाजार हैं.

यह फ्रॉन्क्स के बाद दूसरी एसयूवी है जिसे मारुति सुजुकी अपनी प्रमोटर कंपनी (सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन) को निर्यात कर रही है. कंपनी फ्रॉन्क्स एसयूवी को अपने गुजरात प्लांट से जापान को निर्यात करती है, जिसकी खेप राज्य के पिपावाव बंदरगाह से भेजी जाती है.

इसके अलावा, हुंडई मोटर इंडिया (एचएमआईएल) का प्रदर्शन मजबूत रहा है. कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में 1,58,686 वाहनों का निर्यात किया है. कंपनी के शीर्ष निर्यात बाजारों में सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, मैक्सिको, चिली और पेरू शामिल हैं.

अब तक हुंडई आई10 के 15 लाख यूनिट्स निर्यात कर चुकी

संचयी आधार पर कंपनी अब तक हुंडई आई10 के 15 लाख यूनिट्स और 5,00,000 यूनिट्स हुंडई वरना के निर्यात कर चुकी है. सियाम के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में दोपहिया वाहनों का निर्यात 21 प्रतिशत बढ़कर 41,98,403 यूनिट्स हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 34,58,416 यूनिट्स था.

इसके अलावा, वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में वित्त वर्ष 2024-25 में तिपहिया वाहनों का निर्यात 2 प्रतिशत बढ़ा है, जिसमें 3,10,000 यूनिट्स का निर्यात किया गया है. वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात 2024-25 में 23 प्रतिशत बढ़कर 80,986 यूनिट्स हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 65,818 यूनिट्स था.


ये भी पढ़ें: BHEL की आय वित्त वर्ष 2024-25 में 19 प्रतिशत बढ़कर 27,350 करोड़ रुपये रही


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

36 seconds ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

15 minutes ago

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

50 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

1 hour ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago