खेल

Champion Trophy: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, विराट कोहली ने जड़ा शतक

India-Pakistan Match: दुबई में खेले जा रहे भारत पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले में इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है. मौच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत के सामने 242 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया है.

भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करने उतरे सलमी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को मजबूत और लंबी पार्टनरशिप देने में नाकाम रहे. कप्तान रोहित सिर्फ 20 रन बनाकर ही आउट हो गए. इसके बाद गिल-कोहली ने मैच को खींचा. शुभमन गिल 46 रन बनाकर आउट होने तक भारत मैच में धीरे-धीरे पकड़ बना रहा था.

कोहली और अय्यर ने रखी जीत की नींव

गिल के आउट हेने के बाद क्रीज पर उतरे श्रेयस अय्यर ने मैच को तेजी से जीत की ओर ले गए. विराट कोहली भी एक छोर पर लगातार खड़े थे. दोनों बल्लेबाजों ने भारत को 214 के स्कोर पर पहुंचा दिया. जहां से जीत महज औपचारिकता नजर आने लगी.

38.5 ओवर में अय्यर 56 रन बनाकर आउट हुए तब तक कोहली भी 85 रन बना चुके थे. 42.3 ओवर में कोहली ने शानदार चौके के साथ मैच खत्म किया और अपना शतक भी पूरा कर लिया. विराट का वनडे में यह विराट का 51वां शतक है. इससे पहले कोहली ने आखिरी शतक वर्लड कप 2023 में न्युजीलैंड के खिलाफ बनाया था.

पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में शाहिन अफरीदी ने 2, अबरार अहमद और खुशदिल शाह ने एक-एक विकेट लिए. वहीं भारतीय गेंदबाजों में कुलदीप यादव-3, हार्दिक पांड्या-2, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा और हर्षित राणा ने 1-1 विकेट हासिल किए.

बल्लेबाजों का प्रदर्शन

पाकिस्तान की  ओर से सऊद शकील ने सर्वाधिक 62 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान रिजवान ने 46 और खुशदिल शाह ने 38 रन बनाए. इनके अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज खास कमाल नहीं दिखा पाया. वहीं भारत की ओर से मैन आफ द मैच कोहली ने शानदार 100 बनाए. इसके अलावा गिल 62 और अय्यर ने 56 रनों की पारी खेली.

भारत का अगला मुकाबला 2 मार्च को न्युजीलैंड से होगा. भारत ने अब तक अपने दोनों मुकाबले जीत कर अंक तालिका में टॉप पर है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

24 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

26 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago