ट्रेंडिंग

टाइम ट्रैवल सच में संभव है? मिस्र में 1923 की खोज ने जब सबको चौंका दिया…जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ था

Time Travel Mystery Of Ancient Egypt: क्या टाइम ट्रैवल सच में संभव है? क्या भविष्य और अतीत को जोड़ा जा सकता है? इस सवाल का जवाब खोजने के लिए दुनिया में कई लोगों ने कोशिश की. यहां एक ऐसी ही घटना का जिक्र किया जा रहा है, जिसके बारे में पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे.

भूमध्‍य सागर के पास स्थित देश मिस्र, जिसे आज दुनिया ‘इजिप्ट’ के नाम से जानती है, वहां 1923 में एक प्राचीन क़ब्रिस्तान से एक ऐसी तस्वीर मिली थी, जिसने वैज्ञानिकों और इतिहासकारों में हलचल मचा दी थी. इस तस्वीर में एक आदमी दिख रहा था, जो मॉडर्न कपड़े पहने हुए था और उसके हाथ में एक कैमरा था.

पड़ताल के बाद कहा गया कि ये तस्वीर 1897 में ली गई थी. इतिहासकारों के मुताबिक, यह आदमी एक वैज्ञानिक था, जो 1897 में अचानक गायब हो गया था. यह मामला एक गुप्त सरकारी परियोजना “क्रोनस” से जुड़ा था, जिसका उद्देश्य टाइम ट्रैवल को संभव बनाना था.

टाइम ट्रैवल: अचानक रोकना पड़ा काम

कहते हैं कि ‘टाइम ट्रैवल’ से जुड़ी इस परियोजना का काम अचानक बंद कर दिया गया था, क्योंकि उस वैज्ञानिक के गायब होने के बाद से कोई भी ट्रैक नहीं मिला. लेकिन रहस्यमयी तस्वीर से पता चला कि यह वैज्ञानिक उस क़ब्र में मौजूद था, जहां उसकी तस्वीर 1923 में ली गई थी.

इस मामले में जब और अधिक जांच की गई, तो यह भी पता चला कि उक्‍त व्यक्ति ने एक डरावना संदेश लिखा था:- “मैं इसे रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टाइम ट्रैवल का रास्ता नहीं रुक सकता.”

प्रतीकात्मक तस्वीर

3 अलग-अलग समय में कैसे दिखा एक शख्स?

कुछ सालों बाद वर्ष 1980 में एक और तस्वीर सामने आई, जिसमें वही वैज्ञानिक एक बार फिर क़ब्र के सामने खड़ा था, लेकिन इस बार तस्वीर पर 2025 की तारीख अंकित थी. यह देख कर वैज्ञानिक और एक्सपर्ट्स हैरान रह गए. सवाल उठा कि एक ही व्यक्ति तीन अलग-अलग समयों में कैसे मौजूद हो सकता है?

यह रहस्य तब और गहरा हो गया जब वर्ष 2023 में एक और खोज सामने आई. कुछ रिसर्चर्स ने उसी क़ब्र को खोला और अंदर एक कैमरा पाया. वही कैमरा, जो तस्वीरों में देखा गया था. जब उन्होंने कैमरे की फिल्म को विकसित किया, तो जो सामने आया, वह और भी हैरान कर देने वाला था. तस्वीर में वही रिसर्चर्स खुद क़ब्र के सामने खड़े थे, और सबसे डरावनी बात यह थी कि तस्वीर पर 2045 की तारीख थी.

इस रहस्य ने टाइम ट्रैवल पर आधारित कई सवाल खड़े कर दिए हैं, और यह निश्चित ही उस समय के सबसे बड़े वैज्ञानिक रहस्यों में से एक बन गया है.

इस स्‍टोरी को पढ़ने के बाद शायद आप भी ये सोच रहे होंगे कि क्या टाइम ट्रैवल सच में संभव है? क्या भविष्य में इस शोध का कोई जवाब मिलेगा? यह सवाल अब तक अनुत्तरित है, लेकिन यह खोज निश्चित रूप से टाइम ट्रैवल के रहस्य को और भी गहराई तक ले जाती है.

यह भी पढ़िए: दूसरे ग्रह से पृथ्वी पर आया अंतरिक्षयान समुद्र में समाया! अमेरिकन साइंटिस्ट बोले- उसकी धातु ऐसी थी, जैसी धरती पर अब तक नहीं पाई गई

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

2 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बख्तियारपुर: 20 लाख की सुपारी लेने वाला शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Patna News: पटना के बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और 20 लाख के सुपारी किलर…

15 minutes ago

ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला, शादी विवाद के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा…

25 minutes ago

चावल का पानी, केले के छिलके समेत इन 5 चीजों से बनाएं फ्री जैविक खाद, हरे-भरे होंगे पौधे

Kitchen Waste Gardening Tips: रसोई से निकलने वाले चावल के पानी, प्याज और केले के…

36 minutes ago

पाकिस्तान से ड्रोन में आई 15 किलो हेरोइन, फिरोजपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…

44 minutes ago

जिंदा रहने की खौफनाक जिद: सैनिक ने खुद काटा सड़ चुका पैर, 8 महीने बाद ड्रोन ने ऐसे बचाई जान

Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…

45 minutes ago